Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) में अप्रेंटिस करने का मौका है। कुल 2008 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर Apprentice भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 10+2 सिस्टम के तहत इसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानी NTC होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए।
6 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा। Notification
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi High Court में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका
मेरिट के आधार पर होगा चयन
NWR Apprentice भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI के अंकों को आधार बनाया जाएगा। दोनों के प्रतिशत का साधारण औसत लेकर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद उपलब्ध सीटों के हिसाब से उम्मीदवारों को संबंधित डिवीजन, यूनिट, ट्रेड और वर्ग के अनुसार पैनल में रखा जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क 100 रुपये है। SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। जिन उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा, वे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन के लिए सबसे पहले rrcjaipur.in पर जाएं। इसके बाद Apprentice Recruitment 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। लागू होने पर शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आखिर में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
