एजुकेशन

CGBSE Board Exam Datesheet 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

CGBSE Board Exam Datesheet 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (थ्योरी) का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

Image

CGBSE Board Exam Datesheet 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CGBSE Board Exam Datesheet 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा (Chhattisgarh Board Exam Datesheet 2027) की डेटशीट सामने आने के बाद अब छात्रों को अपनी पढ़ाई की रणनीति को ठोस रूप देने में काफी मदद मिलेगी। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह से किया जाएगा। परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र स्टोरी में नीचे दिए गए परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

कब शुरू होगी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा

जारी शेड्यूल के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च 2027 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी।

परीक्षा की अवधि

विवरणसमय
एग्जाम शुरू होने का समयप्रातः 9:00 बजे
उत्तर पुस्तिका वितरणप्रातः 9:05 बजे से
पढ़ने के लिए प्रश्न पत्र वितरण का समयप्रातः 9:10 बजे से
उत्तर लिखने का समयप्रातः 9:15 बजे से 12:15 बजे तक

छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शेड्यूल (CGBSE Class 10th Timetable)

दिनांकदिनविषय एवं कोड
13.03.2027शनिवारतृतीय भाषा: संस्कृत (090), मराठी (071), उर्दू (072), पंजाबी (073), सिंधी (074), बंगाली (075), गुजराती (076), तेलुगु (077), तमिल (078), मलयालम (079), कन्नड़ (081), उड़िया (082)
16.03.2027मंगलवारद्वितीय भाषा: अंग्रेजी (080)
18.03.2027गुरुवारसामाजिक विज्ञान (300)
20.03.2027शनिवारविज्ञान (200)
25.03.2027गुरुवारप्रथम भाषा: हिन्दी (070)
30.03.2027मंगलवारगणित (100)
01.04.2027गुरुवारव्यावसायिक पाठ्यक्रम: ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग (901), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (902), ऑटोमोबाइल-सर्विस टेक्नीशियन (903), हेल्थ केयर (904), एग्रीकल्चर (905), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (906), टेलीकम्युनिकेशन (907), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI) (908), ब्यूटी एंड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (910), परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग (911), कंस्ट्रक्शन (912), प्लंबिंग (913), पावर (914), पर्यटन और अतिथि सत्कार (915)
05.04.2027सोमवारकेवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (161)। केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग (162)।

छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शेड्यूल (CGBSE Class 12th Timetable)

दिनांकदिनविषय एवं कोड
12.03.2027शुक्रवारहिन्दी (010/810)
15.03.2027सोमवारराजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्त्र चित्रण एवं आलेखन (520), शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620)
17.03.2027बुधवारसंस्कृत (030/830)
19.03.2027शुक्रवारजीव विज्ञान (203/803), अर्थशास्त्र (303), पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)
24.03.2027बुधवारसमाज शास्त्र (104)
29.03.2027सोमवारगणित (204/804), कंप्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टाइपिंग (164), कृषि (कला) (165), गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169/869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332)
31.03.2027बुधवारअंग्रेजी (020/820)
03.04.2027शनिवारइतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410), ड्राइंग एंड पेंटिंग (510), आहार एवं पोषण (फूड एंड न्यूट्रिशन) (610)
05.04.2027सोमवारभूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201)
06.04.2027मंगलवाररिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (952), ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (956), टेलीकम्युनिकेशन (957), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एंड वेलनेस (959), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (960)
07.04.2027बुधवारमराठी (031/831), उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833), सिंधी (034/834), बंगाली (035/835), गुजराती (036/836), तेलुगु (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839), कन्नड़ (041/841), उड़िया (042/842)
08.04.2027गुरुवारमनोविज्ञान (105)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -CGBSE 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी

टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा का समय क्या है?

विद्यार्थी छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर 10वीं और 12वीं की टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षा और स्मार्ट तैयारी के टिप्स

मुख्य थ्योरी परीक्षाओं से पहले कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं के शेड्यूल जारी होने के बाद अब जब हर विषय की तारीख स्पष्ट है, तो जिन विषयों के बीच कम अंतराल है, उनका रिवीजन अभी से पूरा कर लें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से समय प्रबंधन और आत्मविश्वास दोनों बेहतर होते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article