SBI Clerk Prelims Result 2026 Out: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सरकारी नौकरी के लिए कल्क भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। एसबीआई ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप फॉलो कर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
मेंस परीक्षा में शामिल होंगे सफल उम्मीदवार
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर में कुल 9,766 रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाना है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होंगे, जिसका आयोजन आने वाली 26 तारीख को किया जाएगा।
SBI Clerk Prelims Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Careers' या 'Current Openings' सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3 - वहां आपको 'SBI Clerk Prelims Result 2026' से संबंधित सक्रिय लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर या नाम वाली पीडीएफ फाइल (PDF File) आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5 - इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए 'Ctrl + F' शॉर्टकट का इस्तेमाल करें।
