बॉलीवुड की किसी पार्टी में अगर ‘बोले चूड़ियां’ और ‘शावा-शावा’ की बात हो, तो कपूर खानदान का जिक्र अपने आप आ जाता है। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फिल्मों या गानों की नहीं, बल्कि एक खास मुलाकात और उसके लिए चुने गए शाही फैशन की है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने प्रिंस विलियम से मुलाकात के दौरान अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई। इस मौके पर करीना का लुक कुछ ऐसा था, जिसने फैशन पसंद करने वालों का ध्यान तुरंत खींच लिया।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आलिया का फैशन, कपूर बहनों का जुगाड़- लेटेस्ट अवॉर्ड्स में क्या पहनकर आई बॉलीवुड हसीनाएं
न ज्यादा चमक-दमक, न जरूरत से ज्यादा सजावट, फिर भी उनके पहनावे में एक अलग ही रॉयल ऐलीगेंस दिखाई दिया। आइवरी रंग के खूबसूरत आउटफिट के साथ करीना ने साबित किया कि कभी-कभी सादगी ही सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती है। डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह के इस खास लुक में पटौदी बेगम बेहद आकर्षक नजर आईं।
प्रिंस विलियम के सामने करीना का रॉयल अंदाज
मुंबई में धर्मा प्रोडक्शंस में प्रिंस विलियम से मुलाकात के दौरान करीना ने डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह का तैयार किया आइवरी आउटफिट पहना। करीना के साथ सैफ अली खान और करण जौहर भी मौजूद थे। लेकिन बेबो का रॉयल आउटफिट और सटल मेकअप के साथ वाला लुक महफिल की शान बन गया।
ब्लेजर और स्कर्ट ने बनाया खास लुक
करीना ने आइवरी रंग का डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर पहना था। इसके साथ उन्होंने फ्लोई प्लीटेड स्कर्ट कैरी की, जिस पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस आउटफिट की सबसे अच्छी बात इसका बैलेंस था। ब्लेजर ने लुक को स्मार्ट और क्लासी बनाया, जबकि स्कर्ट ने उसमें नजाकत और खूबसूरती जोड़ दी।
74,500 रुपये के ब्रोच ने खींचा ध्यान
करीना ने अपने आउटफिट को खास बनाने के लिए जूलरी का भी बेहद खूबसूरत चुनाव किया। उन्होंने Noor Jewels का डायमंड और एमरल्ड ब्रोच लगाया, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 74,500 रुपये बताई गई है। इस खूबसूरत ब्रोच पर डायमंड और एमरल्ड का मोर पंख बना हुआ था। इसके साथ पर्ल इयररिंग्स और एक खूबसूरत रिंग ने उनके लुक को पूरा किया। उन्होंने एक्सेसरीज को बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाया। जो करीना के लुक में एलीगेंट और क्लीन लुक दे रहा है।

