एजुकेशन

UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल

UP Teacher Vacancy 2026 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए दो नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इनमें से एक के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11,508 पद भरे जाएंगे, जबकि दूसरे नोटिफिकेशन ​के तहत, प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में PGT के 2607 पदों को भरा जाएगा।

Image

यूपी में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती

UP Teacher Vacancy 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए दो नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इनमें से एक के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11,508 पद यानी कुल 12,405 भरे जाएंगे। वहीं दूसरे नोटिफिकेशन के तहत, आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के 2607 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

आयोग द्वारा जारी दोनों भर्ती का विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया, आवेदन से पहले ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) जरूरी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस को अच्छे से पढ़ समझ लेना चाहिए, जानें कैसे देखें नोटिस

दोनों आधिकारिक नोटिस देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो:

  • सबसे पहले UPESSC websiteupessc.up.gov.in पर जाएं।
  • NOTICE BOARD के नीचे देखें
  • सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (माध्यमिक शिक्षा विभाग) तथा सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) (बेसिक शिक्षा विभाग) का नाेटिफिकेशन लिंक - Click Here
  • प्रवक्ता संवर्ग (PGT) का नोटिफिकेशन लिंक - Click Here
सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (माध्यमिक शिक्षा विभाग) तथा सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) (बेसिक शिक्षा विभाग) की महत्वपूर्ण तारीखें
विज्ञापन जारी होने की तारीख15 सितंबर 2026
OTR/ऑनलाइन आवेदन शुरू16 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख15 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख19 अक्टूबर 2026
परीक्षा3 और 4 दिसंबर 2026

UP Super TET 2026 Exam Date

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी डिटेल में जानकारी, पात्रता, विषयवार शर्तें और अन्य जरूरी नियम आयोग की वेबसाइट पर हैं।

प्रवक्ता संवर्ग (PGT) की महत्वपूर्ण तारीखें
विज्ञापन जारी होने की तारीख15 सितंबर 2026
OTR और ऑनलाइन आवेदन शुरू18 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारी17 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख21 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीख15 और 16 दिसंबर 2026

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की पूरी जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें। पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही निर्धारित तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article