वेब सीरीज

Ranveer Singh की 'Pralay' को लेकर Ananya Birla ने की भविष्यवाणी, जॉम्बी थ्रिलर के लिए कही ये बात

Ananya Birla on Ranveer Singh's Pralay: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 9' के दौरान अनन्या बिड़ला ने रणवीर सिंह की 'प्रलय' को कहा कि ये फिल्म तहलका मचाएगी।

Image

अनन्या बिड़ला ने बताया कैसा होगा रणवीर सिंह की 'प्रलय' का अंदाज (Pic Credit: Instagram)

Ananya Birla on Ranveer Singh's Pralay: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को एन्जॉय करने के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने नेक्स्ट प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में 'प्रलय' के लिए रणवीर सिंह का दमदार लुक भी इंटरनेट पर लीक हुआ था, जिसे देखकर फैन्स का उत्साह भी डबल हो गया। यह फिल्म एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर होगी, जिसकी कहानी मुंबई में फैले खतरनाक संक्रमण और इंसानों के अस्तित्व की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमेगी। ऐसे में अब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में बतौर गेस्ट नजर आईं अनन्या बिड़ला ने 'प्रलय' को अहम बात कही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सलमान खान-सोनू सूद के बाद Sharad Kapoor की मदद करेंगे Shah Rukh Khan, 'जोश' एक्टर ने कही ये बात)

'प्रलय' को लेकर अनन्या बिड़ला ने कही ये खास बात

करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण 9' में अनन्या बिड़ला के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर भी पहुंचीं। इस दौरान करण जौहर ने रणवीर सिंह की नेक्स्ट मूवी 'प्रलय' का जिक्र भी किया और इसे 'धुरंधर' के बाद उनका बड़ा प्रोजेक्ट कहा। 'प्रलय' की निर्माता अनन्या बिड़ला ने भी फिल्म को लेकर ऐसी बात कही, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अनन्या ने कहा, 'यह एक बड़ी और शानदार मूवी होने वाली है, मुझे उम्मीद है कि इसे लोग पसंद करेंगे और मैं इसके प्रार्थना भी करती हूं। हालंकि यह सब भगवान के साथ लोगों के हाथों में भी है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की 'Maatrubhumi' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, इतना होगा फिल्म का रनटाइम)

कल्याणी प्रियदर्शन संग बनेगी रणवीर सिंह की जोड़ी

'प्रलय' का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी को जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर लिखा है। मूवी की शूटिंग भी मेकर्स ने अगस्त से शुरू कर दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी।

रणवीर सिंह की 'प्रलय' का बजट 300 करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है। रणवीर सिंह फिल्म के निर्माता भी हैं। उनका प्रोडक्शन बैनर मां कसम फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहा है। फिल्म का निर्माण अनन्या बिड़ला के 'बिड़ला स्टूडियोज' और हंसल मेहता और साहिल सैगल के 'ट्रू स्टोरी फिल्म्स' द्वारा साथ मिलकर किया जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article