एजुकेशन

Delhi High Court Vacancy 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका

Delhi High Court Vacancy 2026 Apply Online: दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

दिल्ली हाई कोर्ट में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन

Delhi High Court Vacancy 2026 Apply Online Begins: अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो दिल्ली हाई कोर्ट की यह भर्ती आपके लिए काम की हो सकती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 150 पदों पर भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। (Delhi High Court Vacancy 2026 Last Date) इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में कुल 150 रिक्तियां हैं। इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 60 पद और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 90 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट के अलग-अलग प्रशासनिक और अदालती काम से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारी संभालेंगे।

Delhi High Court Vacancy 2026 Eligibility, योग्यता

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर आवेदन के लिए कम से कम ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की भी मांग की गई है।

अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्पीड

SPA के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैंड की स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 45 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है। वहीं, PA पद के लिए शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चार चरणों में होगा चयन

भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड डिक्टेशन और टाइपिंग स्किल की जांच होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

लिखित परीक्षा OMR या ऑनलाइन माध्यम से हो सकती है। इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होगी।

कहां से करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (Delhi High Court Vacancy 2026 Official Website) delhihighcourt.nic.in के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी चीजें सही तरीके से अपलोड करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article