BPSC 71st CCE Document Verification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (71st CCE) की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification-DV) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
क्या है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि
बिहार लोक सेवा आयोग 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 दिसंबर 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1,298 रिक्त पदों को भरा जाएगा। मुख्य परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आगे की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्टेप नीचे दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया कक्षा 3, 5 और 8वीं का परीक्षा शेड्यूल
वॉटरमार्क वाले दस्तावेज डाउनलोड करने की तिथियां
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को अपने कुछ जरूरी कागजात ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है -
स्टेप 1 - BPSC के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने यूजर नेम और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
स्टेप 2 - इसके बाद डैशबोर्ड पर जाकर 'Download Uploaded Document' विकल्प पर क्लिक करके।
स्टेप 3 - अब, वॉटरमार्क वाले प्रमाण पत्र और दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे।
स्टेप 4 - दस्तावेजों को डाउनलोड करने के मौका उम्मीदवारों के पास केवल 28 नवंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक लाइव रहेगी।
स्टेप 5 - आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए कोई अतिरिक्त या दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?
सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट और उनकी फोटोकॉपी का सेट तैयार रखना चाहिए। आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है -
| पहचान पत्र व एडमिट कार्ड | मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र और आवेदन फॉर्म में इस्तेमाल की गई फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड)। |
| वॉटरमार्क दस्तावेज | BPSC डैशबोर्ड से डाउनलोड किया गया वॉटरमार्क वाला आधिकारिक प्रमाणपत्र/दस्तावेज। |
| शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र | मैट्रिक (10वीं) और ग्रेजुएशन की मार्कशीट और मूल प्रमाण पत्र। |
| आरक्षण व श्रेणी प्रमाण पत्र | यदि आपने किसी विशेष श्रेणी (जैसे जाति, EWS, निवास, या दिव्यांगता) के तहत आरक्षण का दावा किया है, तो उससे संबंधित वैध प्रमाणपत्र। |
| एनओसी (NOC) | यदि उम्मीदवार पहले से ही किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, तो संबंधित विभाग का 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट'। |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन रखें इन बातों का ध्यान
तय तारीख और समय से कम से कम आधे घंटे पहले निर्धारित सत्यापन केंद्र पर पहुंचे ताकि डॉक्यूमेंट्स की फाइल व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स को क्रमवार एक अच्छे फोल्डर में रखें और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के कम से कम दो सेट साथ लेकर जाएं। आधिकारिक जानकारी और विस्तृत तारीखवार शेड्यूल के लिए नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करते रहें।
