Eisha Singh Mother Audio clip Viral: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के ब्रेकअप की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। बिग बॉस में मिले ईशा और अविनाश ने कुछ समय पहले ही अपना रिश्ता कंफर्म किया था, लेकिन प्यार के ऐलान के चंद दिनों बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबर आई, तो कोई यकीन नहीं कर पाया। दावा है कि अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को चीट किया है और इसी वजह से ईशा ने अविनाश को पहले अनफॉलो किया था। अब इस मामले में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वो क्लिप ईशा की मां का है, जिसमें वह अविनाश मिश्रा पर भड़ास निकाल रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टीआरपी के चक्कर में शो को 2-4 हफ्ते आगे खिसकाने की प्लानिंग में मेकर्स, Salman Khan बने मुसीबत?
ईशा सिंह की मां ने अविनाश मिश्रा की बजाई बैंड
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में महिला बार बार अविनाश का नाम ले रही हैं और उस पर चीट करने का आरोप लगा रही है। ऑडियो में सुना जा सकता है कि ईशा की मां कहती हैं, 'उसने ओके किया, चीजें आगे बढ़ीं। तब ही हम लोग तैयार हुए। वरना कोई मां अपनी बेटी के ऐसे प्लेटफॉर्म पर ये सब बोलने के लिए नहीं भेज देगी। आज अगर अविनाश को कुछ बोला जाता तो मैं जरूर उसके साथ खड़ी होती, क्योंकि वो मेरी फैमिली का मेंबर होने वाला होता। लेकिन इस बीच में जो चीट हुआ और जो भी चीजें हुईं। आज ये सब चीजें फैलाने का कोई मतलब नहीं। क्योंकि मेरी बेटी जिस तकलीफ से निकली या हमारी पूरी फैमिली ने जिस तरीके से उसे संभाला या वो जिस पैन में गई... या हमारे घर की जो कंडीशन हुई थी... माहौल हुआ था। हम कितने अच्छे से कोशिश कर रहे थे कि उसका दिमाग शांत हो। ये तो लोगों को दिख गया कि मां ऐसा कर रही है लेकिन एक बेटी के साथ खड़े होने के लिए मां-बाप और परिवार ही आता है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने खोली Yung DSA की पोल पट्टी, Love Gill की बेवकूफी पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा
