एजुकेशन

NIELIT O Level Result 2024: जारी हुआ ओ लेवल परीक्षा का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में

NIELIT O Level Result 2024 July: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने जुलाई 2024 में आयोजित O/A/B/C लेवल परीक्षाओं के परिणाम student.nielit.gov.in पर घोषित कर दिए हैं। छात्र यहां डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट व ग्रेडिंग सिस्टम समझें।

Image

NIELIT ओ लेवल जुलाई 2024 सत्र का रिजल्ट हुआ जारी (image - canva)

NIELIT O Level Result 2024 July: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने जुलाई 2024 में आयोजित O/A/B/C लेवल परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं (थ्योरी और प्रैक्टिकल) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेब पोर्टल student.nielit.gov.in पर अपने परिणाम देखने के साथ यहां डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं। यदि ग्रेडिंग सिस्टम समझ न आ रहा हो यहां खबर में देखें

NIELIT O Level Result 2024 How to Check

चरण 1. NIELIT O Level Result 2024 Official Website student.nielit.gov.in

चरण 2. अपने पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

चरण 3. NIELIT O Level Result 2024 July Link पर क्लिक करें।

चरण 4. अपना विशिष्ट पाठ्यक्रम (O, A, B, या C लेवल) चुनें।

चरण 5. अपना परीक्षा वर्ष, परीक्षा तिथि/नाम, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 6. अपना परिणाम देखने के लिए "देखें" पर क्लिक करें।

NIELIT Grading System in Hindi - समझें ग्रेडिंग सिस्टम को

O/A/B/C स्तर की परीक्षाओं के लिए NIELIT ग्रेडिंग प्रणाली इस प्रकार है:

50% से कम - फेल (F)

50% से 54% - D

55% से 64% - C

65% से 74% - B

75% से 84% - A

85% और उससे अधिक - S

What is NIELIT O Leve Course

ये एक वर्ष की अवधि का सर्टिफिकेट प्रोग्राम है, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। NIELIT/DOEACC स्कीम के तहत पेश किया जाने वाला ये सर्टिफिकेट, कंप्यूटर एप्लीकेशंस में फाउंडेशन लेवल कोर्स के बराबर है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article