शहर

दिल्ली में हवा हो रही जहरीली, पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए GRAP-1 लागू; AQI 244 पहुंचा

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 20 अक्टूबर को 179 था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पर पहुंच गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता मॉडरेट से खराब श्रेणी में आ गई है। लिहाजा राजधानी में ग्रैप-1 सिस्टम लागू कर दिया गया है।

Image

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा (फोटो-Istock)

Delhi NCR Pollution : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में हवा की गुणवत्ता ‘पुअर’ यानी खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद 21 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण को लागू कर दिया गया है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 20 अक्टूबर को 179 था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पर पहुंच गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता मॉडरेट से खराब श्रेणी में आ गई है।

मौसम विभाग और संबंधित संस्थानों के पूर्वानुमान में भी आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पुअर श्रेणी में बने रहने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए GRAP की उप-समिति ने पहले चरण के तहत लागू होने वाले सभी उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है।

प्रदूषण रोकने के लिए एजेंसियों को सख्त निगरानी के निर्देश

आदेश में संबंधित एजेंसियों को GRAP-1 के तहत तय उपायों को लागू करने, उनकी निगरानी करने और जरूरत के मुताबिक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद प्रदूषण के स्तर को और बढ़ने से रोकना है। साथ ही, लोगों से भी GRAP-1 के तहत जारी नागरिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।

CAQM की उप-समिति दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर लगातार नजर रखेगी। AQI के स्तर और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे के कदम उठाने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल दिल्ली में GRAP-1 लागू होने के साथ ही प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज करने की तैयारी है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article