शहर

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विशेषज्ञ की चेतावनी

Delhi Rain Alert Today (दिल्ली-एनसीआर का मौसम ): दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ली है। IMD ने दोपहर एक बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Image

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Delhi Rain Alert Today (दिल्ली-एनसीआर का मौसम) : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के बादलों के प्रवेश करने से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञों और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के भीतर कई इलाकों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरी दिल्ली में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है, जो दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगा। राजधानी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान सतही हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के अनुसार, सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच के इस विंडो में एक या दो दौर की बारिश से दोपहर का मौसम काफी सुहाना और खुशनुमा हो जाएगा।

तापमान और AQI की स्थिति

तापमान: दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से करीब 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में और अधिक सुधार होने की उम्मीद है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article