एजुकेशन

CA Inter Result 2026: कल जारी होगा सीए इंटर का रिजल्ट, फाउंडेशन के परिणाम की तारीख का इंतजार

CA Inter Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 सत्र की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 22 अक्टूबर को शाम तक जारी कर सकता है। वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

Image

कल जारी होगा सीए इंटर का रिजल्ट

CA Inter Result 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 सत्र की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 22 अक्टूबर को शाम तक जारी कर सकता है। वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। फाउंडेशन परिणाम की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

ICAI ने 14 अक्टूबर को जारी आधिकारिक घोषणा में बताया था कि सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 22 अक्टूबर की शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ICAI के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

CA Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।

होमपेज पर संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।

सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

CA Foundation Result 2026: फाउंडेशन का रिजल्ट कब आएगा?

सीए फाउंडेशन सितंबर सत्र की परीक्षा के परिणाम की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 23 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि, यह संभावित समयसीमा है। उम्मीदवारों को ICAI की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये जानकारियां

उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में उनका नाम, रोल नंबर, संबंधित ग्रुप में प्राप्त अंक और परीक्षा में सफल या असफल होने की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी। रिजल्ट देखने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर ICAI के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार संपर्क करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article