एजुकेशन

VITEEE में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन शुरू, जानें परीक्षा का पैटर्न और जरूरी तारीखें

VITEEE 2027 Registration Begins: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने VITEEE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2027 है।

Image

VITEEE 2027

VITEEE 2027 Registration Begins: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने VITEEE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए छात्र VIT के बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2027 है। अगर आप इच्छुक हैं या कुछ और जानकारी जुटाकर एडमिशन की योजना बना रहे हैं, तो जल्द करें, क्योंकि अंतिम तारीख दूर होने की वजह से किसी भी तरह की लापरवाही का जोखिम हो सकता है।

VITEEE 2027: Imp Date

VITEEE 2027 Exam कंप्यूटर आधारित होगा। फिलहाल परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी कुछ तारीखें संभावित हैं।

कार्यक्रमतारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू20 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख31 मार्च 2027
एडमिट कार्ड25 से 30 अप्रैल 2027 (संभावित)
परीक्षा27 अप्रैल से 2 मई 2027 (संभावित)
रिजल्टमई 2027 का दूसरा सप्ताह (संभावित)
ऑनलाइन काउंसलिंगमई 2027 का दूसरा सप्ताह (संभावित)

VITEEE 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं और यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें। जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें। निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म में भरी गई जानकारी दोबारा जांचें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

100 सवालों की होगी परीक्षा

VITEEE 2027 में कुल 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा अंग्रेजी में होगी और इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

विषयसवालों की संख्या
फिजिक्स25
केमिस्ट्री25
मैथ्स या बायोलॉजी40
एप्टीट्यूड5
इंग्लिश5
कुल100

उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और चुने गए बीटेक प्रोग्राम के अनुसार मैथ्स या बायोलॉजी में से एक विषय चुनना होगा। हर सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा। बिना जवाब दिए छोड़े गए सवालों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article