देश

'PAK ने कोई भी नापाक हरकत की तो प्रहार पिछली बार से बड़ा होगा', TIMES NOW नवभारत के कार्यक्रम में बोले राजनाथ सिंह

टाइम्स नेटवर्क के नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति के लिए शक्ति और सामर्थ्य दोनों का होना जरूरी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा दौर हाइपर वार फेयर का है, ऐसे में हमें युद्ध के हर रूप और स्तर की तैयारी रखनी होगी।

Image

टाइम्स नेटवर्क के नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

Rajnath Singh: पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि उसने यदि नापाक कोशिश की तो उस पर प्रहार पिछली बार से बड़ा होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है लेकिन इसे हमारी कमजोरी नहीं समझनी चाहिए। शांति के लिए शक्ति और सामर्थ्य दोनों का होना जरूरी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा दौर हाइपर वार फेयर का है, ऐसे में हमें युद्ध के हर रूप और स्तर की तैयारी रखनी होगी। रक्षा मंत्री ने यह बात टाइम्स नेटवर्क के नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित करते हुए कहीं।

हमने आतंकवाद के सीने पर सीधे प्रहार किया-राजनाथ सिंह

'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस संघर्ष के दौरान भारतीय सेना ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का लोहा मनवाया। पहलगाम हमले के बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। हमने आतंकवाद के सीने पर सीधे प्रहार किया। पहले आतंकवादी हमला होने पर पहले की सरकारें दुनिया के सामने दुखड़ा रोती थीं। हम आज दुखड़ा नहीं रोते बल्कि आतंकवाद की नर्सरी को जड़ से उखाड़ने फेंकने का काम करते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यदि आगे कोई भी नापाक हरकत हुई तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगा।

'हार्ड और सॉफ्ट पावर दोनों होना जरूरी'

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आतंकियों का जीवन कम हो रहा है। आतंकवादी अब एक साल में मारे जा रहे हैं। युद्ध के बदले हुए माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत के लिए हार्ड और सॉफ्ट पावर दोनों होना जरूरी है। लोन वुल्फ के सामने यदि एक लोन सिटिजन खड़ा हो जाए तो आतंक की साजिश नाकाम हो जाती है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान आकाश, आकाश तीर, ब्रह्मोस के साथ अत्यंत उन्नत हथियारों का इस्तेमाल हुआ। कुछ ऐसे हथियार भी इस्तेमाल हुए जिनका जिक्र वह यहां नहीं करना चाहेंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता भारतीय उद्योगों पर विश्वास का एक प्रमाण है।

रक्षा उत्पादन में काम कर रहीं 500 से अधिक कंपनियां

राजनाथ सिंह ने कहा, 'दुनिया के सामने आज 5Dसिक्योरिटी थ्रेट हैं। इनसे हमारा सामना हर क्षण हो रहा है। साथ ही दुनिया के कई देश अस्थिरता का शिकार हो रहे हैं। देशों को अस्थिर करने में दुष्प्रचार का बहुत बड़ा रोल है। रक्षा उत्पादन और हथियारों के निर्यात पर उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान दे रहा है। इसके लिए ईज ऑफ बिजनेस डुईंग को प्राथमिकता दी जा रही है। रक्षा क्षेत्र उत्पादन में निजी भागीदारी बढ़ी है। भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। देशों को हम स्वदेशी हथियार निर्यात कर रहे हैं। आज 500 से ज्यादा कंपनियां डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का काम कर रही हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए निर्धारित बजट का 75 फीसद खर्च भारतीय मैन्युफैक्चर्रस पर हो रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'PAK ने कोई भी नापाक हरकत की तो प्रहार पिछली बार से बड़ा होगा', TIMES NOW नवभारत के कार्यक्रम में बोले राजनाथ सिंह

'PAK ने कोई भी नापाक हरकत की तो प्रहार पिछली बार से बड़ा होगा', TIMES NOW नवभारत के कार्यक्रम में बोले राजनाथ सिंह

'यह कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है': अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर केंद्र पर बरसे खड़गे

'यह कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है': अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर केंद्र पर बरसे खड़गे

सूरत के 'शांतिनाथ मेडिकल स्टोर' पर छापा, जानवरों की दवा को बच्चों की दवाई बताकर बेच रहा था साजिद इब्राहिम मुल्ला, हुआ अरेस्ट

सूरत के 'शांतिनाथ मेडिकल स्टोर' पर छापा, जानवरों की दवा को बच्चों की दवाई बताकर बेच रहा था साजिद इब्राहिम मुल्ला, हुआ अरेस्ट

'फोन टैप होता है, मैं आत्मदाह कर लूंगा', उत्तराखंड के विधायक का दावा-हैकिंग में शामिल है अंतरराष्ट्रीय गिरोह

'फोन टैप होता है, मैं आत्मदाह कर लूंगा', उत्तराखंड के विधायक का दावा-हैकिंग में शामिल है अंतरराष्ट्रीय गिरोह

CJP मार्च पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर का SC में जवाब दाखिल, प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की बताई वजह, अवमानना नोटिस से मुक्त करने की मांग

CJP मार्च पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर का SC में जवाब दाखिल, प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की बताई वजह, अवमानना नोटिस से मुक्त करने की मांग