एजुकेशन

JEE Main 2027 ​पंजीकरण के लिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, देखें पूरी लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इसके साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। जानें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Image

JEE Main 2027 पंजीकरण के लिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

JEE Main 2027 सेशन 1 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इसके साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। आवेदन शुरू होने से पहले छात्रों को जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल JEE Main 2027 के लिए दस्तावेजों की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है। हालांकि, पिछले वर्षों की आवेदन प्रक्रिया के आधार पर कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स और जानकारियां पहले से तैयार रखी जा सकती हैं।

JEE Main 2027 के फॉर्म के लिए जरूरी दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को अपनी पढ़ाई, पहचान और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी देनी पड़ सकती है। इसके लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट, जिसमें नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी हो।
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट या एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी।
  • आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी।
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर।
  • EWS, OBC-NCL, SC या ST कैटेगरी के तहत आवेदन करने वालों के लिए संबंधित सर्टिफिकेट।
  • PwD, PwBD या UDID श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू प्रमाणपत्र।

फोटो और सिग्नेचर का साइज कितना होना चाहिए?

दस्तावेज अपलोड करने से पहले उनकी फाइल साइज और माप भी जांच लें। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संभावित जरूरतें इस प्रकार हैं:

दस्तावेजफाइल साइजमाप
पासपोर्ट साइज फोटो10-200 KB3.5 × 4.5 सेमी
सिग्नेचर10-100 KB3.5 × 1.5 सेमी
10वीं की मार्कशीट50-300 KBनिर्धारित नहीं
PwD सर्टिफिकेट50-300 KBनिर्धारित नहीं

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

छात्रों को अपने दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और दूसरी जानकारियां ध्यान से जांच लेनी चाहिए। पहचान पत्र और शैक्षणिक रिकॉर्ड में जानकारी अलग होने पर आवेदन के दौरान परेशानी हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article