कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर सीरीज देख ली है और इसका रिव्यू भी शेयर किया है। शशि थरूर ने धुरंधर सीरीज की दोनों ही फिल्में एक साथ देखीं और बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म में जितना खून-खराबा है उसकी खास जरूरत नहीं थी। शशि थरूर के अनुसार, मूवी में कुछ सीन्स कुछ ज्यादा ही खून से भरे पड़े हैं, जो सही नहीं है। शशि थरूर ने कहा है, "एक फिक्शन के तौर पर और एंटरटेनमेंट के तौर पर धुरंधर सीरीज का दूसरा भाग बेहद कमाल का है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "जिंदगीभर के लिए गायब...", जानलेवा हमले के बाद Tiger Shroff ने लाइक किया मजेदार पोस्ट
Shashi Tharoor को कैसी लगी Dhurandhar सीरीज?
धुरंधर सीरीज देखने के बाद कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "वैसे फिल्म में इतना लड़ाई-झगड़ा दिखाने की जरूरत नहीं थी। मूवी में कुछ सीन्स तो गले के नीचे भी नहीं उतर रहे थे। ये फिल्म बहुत ही ओवर द टॉप थी, जिसमें चीजें बढ़ा-चढ़ा के दिखाई दी हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए रो पड़ीं Udta Teer स्टार Sara Ali Khan, जानिए कारण
फिल्म धुरंधर की पॉलिटिकल मैसेजिंग पर भी शशि थरूर ने अपनी राय शेयर की है। शशि थरूर ने लिखा है, "फिल्म में काफी प्रोपेगेंडा थ्योरीज थीं। इसे पाकिस्तान और गल्फ कंट्रीज में बैन ही इसीलिए किया गया होगा ताकि एक खास समुदाय पर असर ना पड़े। "
भले ही राजनेता शशि थरूर ने फिल्म सीरीज धुरंधर की कड़ी आलोचना की हो और इसे एक प्रोपेगेंडा मूवी बताया है लेकिन उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। आदित्य धर का डायरेक्शन शशि थरूर को पसंद आया है। शशि थरूर ने कहा है कि धुरंधर एक कमाल का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, जिसको एन्जॉय करने में मजा आता है। शशि थरूर के विचारों से कई दर्शक इत्तेफाक रखते हैं कि भले ही आदित्य धर ने इसकी कहानी को अपने हिसाब गढ़ा हो लेकिन इसे देखने में खूब मजा आता है।
