एजुकेशन

HPBOSE: हिमाचल बोर्ड ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, जानें लेट फीस और कब से खुलेगी करेक्शन विंडो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को राहत दी है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जानें लेट फीस और कब से खुलेगी करेक्शन विंडो

Image

हिमाचल बोर्ड ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को राहत दी है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 500 रुपये लेट फीस के साथ 16 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह प्रक्रिया बोर्ड से मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों के माध्यम से पूरी की जाएगी। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलतियों को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। HPBOSE के अनुसार, स्कूलों को छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक मिलेगा। इस दौरान स्कूल प्रशासन छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी और वैकल्पिक विषयों जैसी जानकारियों में जरूरी बदलाव कर सकेगा।

स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे सभी जानकारियां आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलाकर जांच लें। इससे आगे चलकर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकेगा।

HPBOSE Registration 2026-27: Imp Date

प्रक्रियातारीख
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख16 नवंबर 2026
लेट फीस500 रुपये
करेक्शन विंडो शुरू17 नवंबर 2026
करेक्शन की आखिरी तारीख25 नवंबर 2026

रजिस्ट्रेशन में परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्या होने पर स्कूल बोर्ड के आईटी सेल से इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • आईटी सेल: 01892-242120, 01892-242173
  • शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर: 01892-242119
  • कुल्लू, ऊना और सोलन: 01892-242128
  • हमीरपुर, चंबा और बिलासपुर: 01892-242148
  • कांगड़ा: 01892-242149
  • मंडी: 01892-242151

कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करके रजिस्ट्रेशन की स्थिति जरूर पता कर लेनी चाहिए। वहीं, स्कूलों को तय समय के भीतर प्रक्रिया पूरी करने और करेक्शन विंडो के दौरान गलतियां सुधारने की सलाह दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article