National Board of Examinations of Medical Sciences NBE Foreign Dental Screening Test 2022 Result जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम 8 फरवरी, 2023 को घोषित किया गया था।
रोल नंबर से देखें रिजल्ट
NBE Foreign Dental Screening Test 2022 Result देखने के लिए उम्मीदवारों को nbe.edu.in पर जाना होगा, और अपने रोल नंबर से रिजल्ट को देखना होगा। जो योग्य हैं वे वाइवा वॉयस के लिए उपस्थित होंगे। नोटिस के अनुसार, स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवार को अलग से वाइवा-वॉयस परीक्षा में 50% अंक लाने होंगे।
ऐसे देखें परिणाम
- परिणाम देखने के लिए natboard.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर दाएं तरफ Public Notice में देखें।
- यहां आपको Result of
FDST - 2022 (BDS) held on 20th January 2023 नाम के लिंक पर क्लिक करना है। रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
NBE Foreign Dental Screening Test का आयोजन 20 जनवरी, 2023 को किया गया था। इन परिणाम को पीडीएफ रूप में घोषित किया गया है और जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, रिजल्ट देखने के लिए क्रेडिंशियल की जरूरत होगी।
नहीं होती निगेटिव मार्किंग
एनबीई बीडीएस में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा है, जो फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करता है। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है और थ्योरी के 100 और 150 बहुविकल्पी सवालों पर आधारित होती है। इसमें कोई नकारात्मक अंक नहीं काटे जाते हैं।
