एजुकेशन

UP Board 10th Social Science Paper: तीन घंटे में 30 सवाल, देखें यूपी बोर्ड सोशल साइंस का सैंपल पेपर

UP Board 10th Social Science Sample Paper 2024: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। ऐसे में छात्र अपनी तैयारी पर जोर देना शुरू कर दें। परीक्षा के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यूपी बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं के सोशल साइंस की परीक्षा 11 मार्च 2025 को होगी। ऐसे में सैंपल पेपर की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

यूपी बोर्ड 10वीं का सैंपल पेपर

Photo : iStock

UP Board 10th Social Science Sample Paper 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। ऐसे में छात्र अपनी तैयारी पर जोर देना शुरू कर दें। परीक्षा के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यूपी बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं के सोशल साइंस की परीक्षा 11 मार्च 2025 को होगी।

बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए छात्रों को सैंपल पेपर या मॉडल पेपर की मदद लेनी चाहिए। यूपी बोर्ड 10वीं सोशल साइंस की तैयारी के लिए मॉडल पेपर और एग्जाम पैटर्न नीचे देख सकते हैं। साथ ही मार्किंग स्कीम की डिटेल्स भी यहां मिल जाएगी।

UP Board 10th Social Science Paper: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

  • यूपी बोर्ड 10वीं सोशल साइंस की लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
  • सोशल साइंस का पेपर कुल दो भाग में होगा। खंड 'अ' पूरी तरह से बहुविकल्पीय सवालों का होगी। वहीं, खंड 'ब' में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सवाल होंगे।
  • कक्षा 10वीं को सोशल साइंस पेपर में खंड 'अ' में कुल 20 बहुविकल्पीय सवाल होंगे। हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा सेक्शन 20 अंकों का होगा।
  • खंड 'ब' में पहले वर्णनात्मक सवाल 4 होंगे। इन सवालों का जवाब कम से कम 80 शब्दों में लिखना होगा। इसमें हर सवाल के लिए 4 अंक यानी लघु उत्तरीय सेक्शन 16 अंकों का होगा।
  • खंड 'ब' में 4 सवाल दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिसके सवाब 150 शब्दों में लिखने हैं। इसमें हर सवाल के लिए 6 अंक यानी इसमें कुल 24 अंक होंगे।
  • इसके बाद 10 सवाल मानचीत्र संबंधित होंगे। इसमें हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है।

UP Board Exam Date Sheet: किस शिफ्ट में होगी परीक्षा?

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च को खत्म होंगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 की परीक्षा जहां हिंदी और हेल्थकेयर के पेपर से शुरू होगी, तो वहीं 12वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान और हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article