एजुकेशन

Army School TGT PGT Result 2024: आर्मी स्कूल टीजीटी पीजीटी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Army School TGT PGT PRT Teacher Result 2024: आर्मी स्कूल टीजीटी पीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। आर्मी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से Army School TGT PGT PRT Teacher भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षार्थी आर्मी स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट- awesindia.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

आर्मी स्कूल टीजीटी पीजीटी का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

Army School TGT PGT PRT Teacher Result 2024: आर्मी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से Army School TGT PGT PRT Teacher भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षार्थी आर्मी स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट- awesindia.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर और 24 नवंबर 2024 को हुआ था।

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की तरफ से आर्मी स्कूल में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के लिए नवंबर में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Army School Teacher Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- awesindia.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर AWES Army School TGT PRT PRT Recruitment 2024 Download Result के लिंक पर जाना होगा।
  • अब रिजल्ट चेक करने का विकल्प खुलेगा।
  • अपने सब्जेक्ट के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Army School TGT PGT PRT Result 2024 Direct Link

इन शहरों में हुई परीक्षा

आर्मी स्कूल में TGT PRT PRT टीचर भर्ती के लिए परीक्षाएं प्रयागराज, कानपुर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, नोएडा, दिल्ली, झांसी, देहरादून, जयपुर, जबलपुर, भोपाल में आयोजित की गई थी। परीक्षा के माध्यम से कई अलग-अलग विषयों के लिए भर्तियां होनी हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article