एजुकेशन

Karnataka PUC 2 Result 2025: जारी होने जा रहा कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट, karresults.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

Karnataka PUC 2 Result 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

Karnataka PUC 2 Result 2025

Karnataka PUC 2 Result 2025: कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Karnataka PUC 2 Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही कर्नाटक पीयूसी द्वितीय रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download Karnataka PUC 2 Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

KSEAB Karnataka PUC 2 Result 2025: मार्कशीट में होगी ये डीटेल्स

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से कुछ समय बाद प्रदान की जाएगी। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी में स्टूडेंट का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, सब्जेक्ट, कोड, मार्क्स, टोटल मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article