एजुकेशन

JKBOSE Board Exam: जम्मू कश्मीर में बोर्ड परीक्षाओं पर गहराया संकट, दो दिन के लिए स्कूल बंद! जानें कैसे 'कर्फ्यू पास' आएगा काम ?

Jammu Kashmir School Closed: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद भारत के भी कई हिस्सों में स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां पर कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। इन्हीं में से एक कदम उठाते हुए प्रशासन ने घाटी के स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। मगर ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बच्चों की परीक्षाओं का क्या होगा?

Image

JKBOSE Board Exam 2026

J&K School Closed for two Days : कश्मीर घाटी में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों से बचने के लिए सभी स्कूल और कॉलेज दो दिनों 2 – 3 मार्च 2026 को बंद रहेंगे। ये कदम ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हाल ही में हुई हत्या के बाद उठाया गया है। क्योंकि यहां पर खराब राजनीतिक हालात बने हुए हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अधिकारियों ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। इस बीच यहां कई स्कूलों में यूनिट टेस्ट और परीक्षाएं भी निर्धारित थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा...

कश्मीर के स्कूल और कॉलेज दो दिन के लिए बंद

जम्मू और कश्मीर सरकार ने ऐलान किया है कि सभी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। एजुकेशन मिनिस्टर सकीना इटू ने कहा कि उन्हें यह पक्का करने के लिए इसे बंद करना पड़ा कि स्टूडेंट्स, स्टाफ सुरक्षित रहें और बढ़ते तनाव के बीच एडमिनिस्ट्रेशन व्यवस्था बनाए रखे।

अलर्ट मोड पर सुरक्षा बल

फिलहाल पूरी घाटी में सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं और इंटरनेट सुविधाओं पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। ये भीड़ यहां खामेनेई के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उमड़ रही है। हालांकि प्रशासन के आगे कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती भी पेश हो गई है। इस बीच इन सभी हालातों को छात्रों की परीक्षाओं पर भी असर पड़ने वाला है।

जम्मू कश्मीर में क्यों छाई अशांति ?

खामेनेई की मौत के बाद लोगों में कहीं आक्रोश है तो कहीं संवेदनाएं। लेकिन इन्हीं सब रिएक्शन की वजह से शांति भंग हो रही है। प्रशासन को डर है कि कहीं इसमें छात्रों की भागीदारी से स्थिति बिगड़ ना जाए। इसी रिस्क को कम करने के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों को भी 2 दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

छात्रों की पढ़ाई का क्या होगा ?

स्कूलों के अचानक बंद होने की वजह से छात्रों के सामने मुश्किलें आ गई हैं। आज या कल में कई स्कूलों में यूनिट टेस्ट होने थे। कई स्कूल और कॉलेजों ने अपनी इंटरनल परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि इन दो दिनों की भरपाई की जाएगी। इसके लिए आने वाले दिनों में एक्स्ट्रा क्लासेज लगाए जाने की भी बात कही है।

बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्र क्या करें ?

इस बीच बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्र भी काफी परेशान हैं। प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को बंद किया है मगर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं अकसर निर्धारित समय पर ही होती हैं। ऐसे में छात्रों को एडमिट कार्ड को कर्फ्यू पास के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही सुरक्षा बलों को भी निर्देश हैं कि वे परीक्षा केंद्र की तरफ जाने वाले छात्रों को रोके ना।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article