Toxic Update: साउथ के स्टार एक्टर यश (Yash) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में मोटी कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म टॉक्सिक पहले दिन ही धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ देगी। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Akshay Kumar ने किया Samuk का आगाज, एलियन से लड़ते आएंगे नजर)
टॉक्सिक ने मचाया धमाल
सुपरस्टार यश अपनी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हुई थी और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब तक फिल्म के करीब 6.48 लाख टिकट बिक चुके हैं और यह आंकड़ा 24.51 करोड़ रुपये ग्रॉस तक पहुंच गया है।
यश के होम स्टेट कर्नाटक में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के हिंदी और कन्नड़ दोनों वर्जन की एडवांस बुकिंग लगभग बराबर चल रही है। हिंदी 2D वर्जन ने 11.21 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि कन्नड़ 2D वर्जन ने 10.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं। IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट भी फिल्म की कमाई में योगदान दे रहे हैं। फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि कई सिनेमाघरों ने शो की टाइमिंग बढ़ा दी है। मुंबई में कुछ थिएटर्स में सुबह 6 बजे से शो शुरू हो रहे हैं और देर रात तक स्क्रीनिंग चल रही है। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु के कुछ प्रीमियम सिनेमाघरों में टिकट की कीमत 2,250 रुपये तक पहुंच गई है। रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ की इस शानदार एडवांस बुकिंग ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
