स्पोर्ट्स

क्या चुनाव लडेंगी ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल, बीजेपी की तारीफ करने के बाद दिया जवाब

पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल क्या अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हैं। 6 साल पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाली सायना ने इस पर जवाब दिया है। उन्होंने जनवरी 2020 में बीजेपी की सदस्यता ली थी।

Image

सायना नेहवाल (साभार-X)

पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी और 2012 ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल क्या अब चुनावी पिच पर उतरने वाली हैं। इसकी चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि इसकी संभावनाओं से उन्होंने इनकार नहीं किया है। जनवरी 2020 में ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाली सायना ने अब चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। एएनआई से बात करते हुए जब उनके यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'फिलहाल मैंने इसको लेकर निर्णय नहीं लिया है, लेकिन भविष्य में जरूर इसके बारे में सोचूंगी।

उन्होंने कहा 'मैं बीजेपी के साथ इसलिए आई थी, क्योंकि मैं उसकी सराहना करती हूं जो उन्होंने देश के विकास के लिए किया है। यही कारण है कि हमने बीजेपी ज्वाइन किया था। मैं अपने देश के लिए और बहुत करना चाहती हूं। मैं हमेशा देश की बेहतरी के बारे में सोचती हूं। देश के लिए ढेरों मेडल जीतने के बाद अब मैं चाहती हूं कि हमलोद साथ मिलकर देश की बेहतरी के लिए काम करें।

संन्यास ले चुकी हैं सायना नेहवाल

सायना ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान यह जानकारी दी थी कि वह अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास ले चुकी हैं। उन्होंने इसके लिए इंजरी का हवाल दिया था। सायना ने बताया कि घुटनों में दर्द के कारण अब उनका बैडमिंटन खेल पाना संभव नहीं है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला सिंगापुर ओपन 2023 खेला था। थालैंड में हुए इस टूर्नामेंट में उन्होंने रत्नाचोक इंतानोन के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। 3 ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं सायना नेहवाल साल 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। भारत की पहली नंबर एक खिलाड़ी सायना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 मेडल अपने नाम किए हैं। उनके नाम 3 गोल्ड और एक सिल्वर के अलावा एक ब्रोंज मेडल है। सायना के नाम एशियन गेम्स में भी दो ब्रोंज मेडल है। इसके अलावा जूनियर लेवल पर भी सायना ने कई मेडल अपने नाम किए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article