एजुकेशन

BEML Apprentice Recritment 2026: बीईएमएल में अप्रेंटिस के 1346 पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा डायरेक्ट होगा सेलेक्शन

BEML Apprentice Recritment 2026: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1346 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2026 है।

Image

BEML Apprentice Recritment 2026: बीई

BEML Apprentice Recritment 2026: बीईएमएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) अप्रेंटिस के 1346 पदों पर भर्ती निकली है। यहां केजीएफ कॉम्प्लेक्स में सबसे अधिक 608 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2026 रात 11:00 बजे तक है। यहां आप बीईएमएल अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BEML Apprentice Recritment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

यहां आटीआई अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मन्यता प्राप्त संस्थान से फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि ट्रेड में 1 या 2 वर्ष का आटीआई फुल टाइम सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आदि में 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

BEML Apprentice Recritment 2026 Apply Online: ऐसे करें बीईएमएल अप्रेंटिस के लिए आवेदन

  • सबसे पहले BEML India की ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BEML India Apprentice Recruitment 2026 Apply Onlin लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपन रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्य व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूर भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

BEML Apprentice Selection Process: बीईएमएल अप्रेंटिस का सेलेक्शन प्रोसेस

बीईएमएल के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यहां आईटीआई अप्रेंटिस को 9,600 रुपये से 10,560 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article