Maharashtra 3 Year LLB Admission: महाराष्ट्र में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए 3 साल के LLB कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने CAP यानी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस के अगले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। CAP राउंड 1 में 5,771 छात्रों ने अपनी सीट पर एडमिशन कंफर्म कर लिया है। अब दूसरे राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवार आज यानी 24 से 26 अगस्त 2026 तक अपनी कॉलेज पसंद भर या उसमें बदलाव कर सकेंगे। राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया जाएगा।
राउंड 1 में 40 हजार से ज्यादा छात्रों ने भरी थी पसंद
3 साल के LLB कोर्स के CAP राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट 19 अगस्त को किया गया था। इस राउंड में कुल 40,403 उम्मीदवारों ने Option Form के जरिए अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुने थे। इनमें से 14,948 उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई। इसके बाद 20 से 22 अगस्त के बीच उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में जाकर या निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना एडमिशन पूरा करने का मौका दिया गया। राउंड 1 के अंत में 5,771 छात्रों ने अपनी एडमिशन सीट कंफर्म कर ली।
अब जिन उम्मीदवारों को अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या पसंदीदा विकल्प पाने की उम्मीद है, वे CAP राउंड 2 में हिस्सा ले सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर
CAP राउंड 2 की इन तारीखों को कर लें याद
महाराष्ट्र CET सेल के अनुसार, राउंड 2 में उम्मीदवारों को Option Form के जरिए अपनी कॉलेज प्राथमिकताएं दर्ज करनी होंगी। इसके लिए 24 अगस्त से 26 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसके बाद 29 अगस्त को सीट अलॉटमेंट जारी किया जाएगा।
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट | 19 अगस्त 2026 |
| राउंड 1 एडमिशन | 20 से 22 अगस्त 2026 |
| राउंड 2 Option Form | 24 से 26 अगस्त 2026 |
| राउंड 2 सीट अलॉटमें | 29 अगस्त 2026 |
CET सेल ने CAP राउंड 2 में Betterment को लेकर नियमों में भी बदलाव किया है। ये निर्देश 2026-27 सत्र के 3 साल और 5 साल दोनों LLB कोर्स के लिए लागू होंगे। अगर किसी उम्मीदवार को राउंड 1 में सीट मिल चुकी है और वह बेहतर कॉलेज के लिए राउंड 2 में Betterment विकल्प चुनना चाहता है, तो उसे अपनी पसंद भरते समय काफी सावधानी रखनी होगी। अगर उम्मीदवार राउंड 1 में दी गई अपनी पसंद को बदलता या दोबारा क्रम में लगाता है और नई प्राथमिकता के आधार पर उसे दूसरी सीट मिल जाती है, तो नई सीट उसकी राउंड 1 की सीट को Replace कर देगी। ऐसे मामले में उम्मीदवार पहले मिली सीट पर अपना दावा खो देगा।
हालांकि, उम्मीदवार राउंड 1 में दी गई पसंद को बिना बदले भी Betterment के लिए आवेदन कर सकता है। अगर उसकी पुरानी Preference List में उससे ऊपर की कोई सीट उपलब्ध होती है, तो उसे वह सीट मिल सकती है। अगर ऊपर की कोई सीट नहीं मिलती है, तो राउंड 1 में मिली सीट बरकरार रहेगी।
इसलिए Option Form जमा करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी Preference List अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए। CET सेल ने साफ किया है कि उम्मीदवार अपनी पसंद के विकल्प चुन सकते हैं, भले ही CAP राउंड 2 में उन सीटों की वैकेंसी दिखाई गई हो या नहीं। अंतिम सीट आवंटन उम्मीदवार की ओर से भरी गई preference order और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Study in Scotland: स्कॉटलैंड में पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं भारतीय छात्र? जानें कैसे मिलता है एडमिशन, क्या हैं वीजा के नियम
