वेब सीरीज

Koffee With Karan 9: सलमान खान सहित ये सितारे बनेंगे मेहमान, करण के शो में करेंगे गॉसिप; जानें कब होगा शुरू

Salman Khan To Appear In Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने नए शो के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनके इस शो के पहले मेहमान सलमान खान बनने वाले हैं।

Image

Koffee With Karan 9 में होगी इन सितारों की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Salman Khan To Appear In Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई हुई है। उनकी प्रोड्यूस और डायरेक्ट की हुई फिल्मों ने बड़े पर्दे पर तूफान लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं दूसरी ओर करण जौहर को उनके शो 'कॉफी विद करण' के लिए भी खूब जाना जाता है। खास बात तो यह है कि करण जौहर का ये शो 9वें सीजन के साथ ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले ही 'कॉफी विद करण 9' की गेस्ट लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हुई थी। वहीं अब बताया जा रहा है कि शो में सलमान खान भी नजर आएंगे और वह 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan 9) के पहले मेहमान बनेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aashram के बाद विलेन के रोल में फंसे Bobby Deol, बोले- 'अब इस इमेज से बाहर निकलना चाहता हूं'

    करण जौहर (Karan Johar) के "कॉफी विद करण' में सलमान खान पहले भी मेहमान बन चुके हैं। लेकिन सीजन 9 की खास बात यह है कि इस बार सलमान खान, करण जौहर के शो में अकेले ही नजर आएंगे। शो से जुड़े सूत्रों ने वैराइटी इंडिया संग बातचीत में कहा, "सलमान खान ने करण जौहर के शो के प्रीमियर एपिसोड के लिए अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस साल एग्रीमेंट में तय हुआ है कि सलमान खान अकेले ही शो में नजर आएंगे।" बता दें कि 'कॉफी विद करण' के चौथे सीजन में सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ आए थे। वहीं सीजन 5 में उन्होंने भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ कदम रखा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Drishyam 3' की रिलीज डेट आई सामने, Ajay Devgn इस दिन मचाएंगे तहलका
    Koffee With Karan 9 पर आया अपडेट

    Koffee With Karan 9 पर आया अपडेट

    ये बॉलीवुड स्टार्स भी बनेंगे मेहमान

    करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण 9' में और भी कई सितारों की एंट्री की खबर सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ, आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान, समय रैना और फराह खान, अहान पांडे और अनीत पड्डा, जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर, अक्षय कुमार और अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, वरुण धवन और कृति सेनन, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, लक्ष्य और जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे सितारे शामिल हैं, जो जोड़ियों में एंट्री करेंगे।

    कब शुरू होगा 'कॉफी विद करण 9'

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर स्टारर 'कॉफी विद करण 9' इसी साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान शुरू हो सकता है। हर बार की तरह इस बार भी शो जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article