एजुकेशन

GATE 2027 के लिए 27 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, DigiLocker अकाउंट जरूरी

GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, GATE 2027 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

Image

GATE 2027

GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस 27 अगस्त से शुरू होने वाली है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, GATE 2027 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इस बार आवेदन से पहले भारतीय नागरिक उम्मीदवारों के लिए DigiLocker पर वेरिफाइड अकाउंट होना जरूरी होगा।

GATE 2027 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार के नाम का सत्यापन DigiLocker के जरिए किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का DigiLocker अकाउंट अभी तक वेरिफाइड नहीं है, उन्हें 27 अगस्त से पहले ऐसा कर लेना चाहिए। मान लीजिए DigiLocker में दर्ज आपका नाम गलत है या कोई दूसरी गलती है, तो इसे आवेदन से पहले DigiLocker में ठीक किया जा सकता है।

GATE 2027 Imp Date

GATE 2027 के लिए नियमित आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2026 है। इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका 21 सितंबर तक मिलेगा।

GOAPS शुरू होने की तारीख14 अगस्त 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख27 अगस्त 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख21 सितंबर 2026
आवेदन में सुधार की शुरुआत27 सितंबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तारीख30 सितंबर 2026
सिटी अलॉटमेंट की जानकारी5 अक्टूबर 2026
GATE 2027 परीक्षा6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख: 19 मार्च 2027
कौन कर सकता है GATE 2027 के लिए आवेदन?

GATE 2027 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर की कक्षा में पढ़ना जरूरी है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज समेत निर्धारित विषयों के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। अगर किसी छात्र ने डिप्लोमा के बाद B.E. के दूसरे वर्ष में प्रवेश लिया है और अब तीसरे वर्ष या उससे आगे की पढ़ाई कर रहा है, तो वह भी GATE के लिए पात्र होगा।

GATE 2027 में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। साथ ही परीक्षा में बैठने की संख्या पर भी कोई रोक नहीं है। उम्मीदवार निर्धारित कॉम्बिनेशन के अनुसार अधिकतम दो पेपर चुन सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और पढ़ाई के विषय के हिसाब से पेपर का चयन करने की सलाह दी गई है।

GATE स्कोर से क्या फायदा होगा?

GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को कई MoE समर्थित संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर मिल सकता है। कुछ मामलों में आर्थिक सहायता भी उपलब्ध हो सकती है। इसके अलावा कई सरकारी कंपनियां यानी Public Sector Undertakings (PSU) भी भर्ती प्रक्रिया में GATE स्कोर का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए GATE सिर्फ उच्च शिक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि करियर के लिहाज से भी महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article