एजुकेशन

ICSE ISC Results 2025: आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं रिजल्ट आज, cisce.org पर एक्टिव होगा लिंक

ICSE ISC Results 2025: ICSE 10th and ISC 12th results today @cisce.org: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किया जाएगा। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Image

ICSE ISC Results 2025

ICSE ISC Results 2025: ICSE 10th and ISC 12th results today @cisce.org: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किया जाएगा। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट http://cisce.org/ पर जारी किया जाएगा। बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव जोसेफ इमैन्युल ने बताया कि रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। बता दें कि आईसीएसई और आईएससी परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, परीक्षार्थियों की संख्या जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे। सीआईएससीई ने 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर "सुधार परीक्षा" की शुरुआत की है। अब वे छात्र जो उसी परीक्षा वर्ष में अपने अंकों या ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा में बैठ सकते हैं।

CISCE 10th, 12th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CISCE 10th, 12th Result 2025: फरवरी से अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा

आईसीएसई की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया था। पिछले वर्ष सीआईएससीई 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% दर्ज किया गया था जिसमें से 99.65% लड़कियां एवं 99.31% लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी। 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 98.19% दर्ज किया गया था जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article