HPbose 12th Result 2026 Date and Time Announced: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 12वीं (Science, Commerce, Arts) का रिजल्ट 4 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे जारी किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही हजारों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें hpbose.org से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा।
इस साल कक्षा 12वीं में 81,411 छात्र पंजीकृत हुए थे।
रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी
- बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है
- डाटा संकलन और प्रोसेसिंग अंतिम चरण में है।
परीक्षा तिथियां
| 10वीं परीक्षा: | 3 मार्च से 28 मार्च 2026 |
| 12वीं परीक्षा: | 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 |

HPbose 12th Result 2026
सर्टिफिकेट अब आधार से होंगे लिंक
बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रिजल्ट सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की योजना बनाई है। जानें इससे क्या होगा फायदा
- फर्जी सर्टिफिकेट पर रोक
- डुप्लीकेट सर्टिफिकेट आसानी से मिलेगा
- दस्तावेजों की सुरक्षा बढ़ेगी
घर बैठे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
नई डिजिटल सुविधा लागू होने के बाद छात्रों को बार-बार बोर्ड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। छात्र ऑनलाइन पोर्टल से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आधार नंबर से लॉगिन कर आसान एक्सेस मिलेगा।
PDF और हार्ड कॉपी दोनों विकल्प
छात्र सर्टिफिकेट को दो तरीकों से प्राप्त कर सकेंगे:
- PDF फॉर्मेट (ऑनलाइन डाउनलोड)
- हार्ड कॉपी (डाक के जरिए घर पर)
- दोनों विकल्पों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित होगी।
इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए 41 केंद्र बनाए थे, जहां करीब 5,000 शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।
