एजुकेशन

IIT Kharagpur में पहली बार शुरू होगी MD की पढ़ाई, जानें सीटों की पूरी डिटेल

IIT खड़गपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छह पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही IIT खड़गपुर देश का पहला IIT बन गया है, जहां MD की पढ़ाई कराई जाएगी।

Image

IIT Kharagpur में पहली बार शुरू होगी MD की पढ़ाई (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल IIT खड़गपुर ने अब मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा दिया है। संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छह पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही IIT खड़गपुर देश का पहला IIT बन गया है, जहां MD की पढ़ाई कराई जाएगी। इन कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों को डॉ. बीसी रॉय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर में पढ़ाई का मौका मिलेगा। शुरुआत में संस्थान कुल 12 सीटों पर दाखिला देगा। खास बात यह है कि यहां मेडिकल पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेडिकल साइंस और रिसर्च को भी जोड़ने की योजना है।

IIT खड़गपुर ने फिलहाल छह मेडिकल स्पेशियलाइजेशन शुरू किए हैं। हर विषय में दो-दो सीटें रखी गई हैं। इस तरह पहले बैच में कुल 12 विद्यार्थियों को एडमिशन मिलेगा।

MD कोर्ससीटों की संख्या
जनरल मेडिसिन2
रेडियोलॉजी2
फिजियोलॉजी2
पैथोलॉजी2
कम्युनिटी मेडिसिन2
बायोकेमिस्ट्री2
कुल सीटें12

NEET-PG 2026 काउंसलिंग से मिलेगा दाखिला

इन सभी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया NEET-PG 2026 की ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दूसरे राउंड (Round 2) में इन कोर्स को चुनने का मौका मिल सकता है। हालांकि, दाखिला आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल, पात्रता और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

मेडिकल और टेक्नोलॉजी को साथ लाने की तैयारी

IIT खड़गपुर की इस पहल का मकसद मेडिकल शिक्षा को सिर्फ अस्पताल और क्लिनिकल ट्रेनिंग तक सीमित नहीं रखना है। संस्थान मेडिकल साइंस के साथ नई तकनीक और वैज्ञानिक रिसर्च को जोड़ना चाहता है।

इससे मेडिकल छात्रों को AI, इंजीनियरिंग और बायोमेडिकल रिसर्च जैसे क्षेत्रों को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी नई चुनौतियों के समाधान खोजने में भी मदद मिल सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article