एजुकेशन

RBSE 10th, 12th Exam 2027: फरवरी में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जनगणना के चलते बदला शेड्यूल

RBSE postpones Rajasthan board Class 10, 12 Exams: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने साफ कर दिया है कि साल 2027 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित नहीं की जाएंगी। इसकी वजह देश में होने वाली जनगणना है।

Image

RBSE 10th, 12th Exam 2027 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RBSE postpones Rajasthan board Class 10, 12 Exams: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने साफ कर दिया है कि साल 2027 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित नहीं की जाएंगी। इसकी वजह देश में होने वाली जनगणना है। बोर्ड ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' के जरिए दी है। इससे पहले बोर्ड ने 16 फरवरी 2027 से वार्षिक परीक्षाएं शुरू करने की बात कही थी।

लेकिन जनगणना के कार्यक्रम को देखते हुए परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया गया है। फिलहाल बोर्ड ने नई परीक्षा तारीखों का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में विद्यार्थियों को नई डेटशीट का इंतजार करना होगा।

जनगणना के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

जनगणना 2027 का दूसरा चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाना है। इसी अवधि में बोर्ड परीक्षाएं भी होनी थीं। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम को बदलने का फैसला लिया गया है।

जानकारीडिटेल
बोर्ड का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
कक्षाएं10वीं और 12वीं
पुरानी घोषित तारीख16 फरवरी 2027
जनगणना का दूसरा चरण25 जनवरी से 28 फरवरी 2027
नई परीक्षा तारीखअभी घोषित नहीं
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in

कब जारी होगी RBSE की नई डेटशीट?

बोर्ड ने अभी तक यह नहीं बताया है कि परीक्षाएं फरवरी से पहले होंगी या बाद में। नई समय-सारणी जारी होने के बाद ही परीक्षा की सही तारीखों का पता चलेगा।

पिछले साल RBSE ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट 19 दिसंबर 2025 को जारी की थी। इसके अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी 2026 तक और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक हुई थीं।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे टाइम टेबल

नई डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थी इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे:

1. RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 10वीं या 12वीं टाइम टेबल 2027 का लिंक खोजें।

3. अपनी कक्षा के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी।

5. इसे डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।

डेटशीट में परीक्षा की तारीख, समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सरकारी पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। फिलहाल छात्र अपनी तैयारी जारी रखें और नई तारीखों के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article