UP Elections: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया। इस बीच, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को बताया कि सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही सहयोगी दलों के साथ बातचीत शुरू होगी।
लखनऊ में समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि कांग्रेस की ओर से करीब 180 सीटों की सूची पहले ही सौंपी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए 17 नवंबर को कई दौर की बैठकें प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने करीब 180 सीटों की सूची संबंधित पक्षों को दे दी है। 17 नवंबर को होने वाली बैठकों में सीटों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और इसे अंतिम रूप देने का प्रयास होगा।
संविधान दिवस पर मार्च निकालने की तैयारी में कांग्रेस
इस बीच, राजेंद्र पाल गौतम ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकालेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: '...PM मोदी को हम हराने जा रहे', राहुल गांधी का हैदराबाद में बड़ा दावा
EC पर बरसे राजेंद्र पाल गौतम
गौतम ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैध मतदाताओं के नाम हटाने, फर्जी वोट जोड़ने और मतदाता विवरण में अनधिकृत बदलाव करने जैसी गतिविधियों के विरोध में यह मार्च निकाला जाएगा। इसमें पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय संविधान के समर्थन में एकजुट है। संविधान में बदलाव करने, उसके खिलाफ काम करने या मतदाताओं के नाम हटाकर अथवा फर्जी नाम जोड़कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
