दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है? जानें इस पर क्यों नहीं बन सका पुल

​दुनिया की सबसे बड़ी नदी 'नील' नदी को माना जाता है, जबकि दूसरी सबसे लंबी नदी 'अमेजन' है। अमेजन नदी की लंबाई 6400 से 6500 किमी मानी जाती है, सोचिए इतनी लंबी नदी होने के बावजूद कहीं भी मुख्य धारा पर पुल नहीं बना है, लेकिन इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है?

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated May 2 2026, 14:21 IST
दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है? जानें इस पर क्यों नहीं बन सका पुल01 / 07

दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है? जानें इस पर क्यों नहीं बन सका पुल

नदियां पृथ्वी की सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदाओं में से एक हैं। ये न केवल हजारों किलोमीटर तक बहती हैं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, खेती और पर्यावरण के लिए आधार भी बनती हैं। दुनिया में कई नदियां हैं, लेकिन कुछ अपनी लंबाई और जल प्रवाह के कारण विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है अमेजन (image - chatgpt)

दुनिया की सबसे बड़ी नदीImage Credit : Canva02 / 07

दुनिया की सबसे बड़ी नदी

​दुनिया की सबसे बड़ी नदी 'नील' नदी को माना जाता है, जबकि दूसरी सबसे लंबी नदी 'अमेजन' है। अमेजन नदी की लंबाई 6400 से 6500 किमी मानी जाती है, सोचिए इतनी लंबी नदी होने के बावजूद कहीं भी मुख्य धारा पर पुल नहीं बना है, लेकिन इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है?

अमेजन नदी का अंतImage Credit : Canva03 / 07

अमेजन नदी का अंत

अमेजन नदी पेरू, कोलंबिया और ब्राजील से होकर बहती हुई अंत में अटलांटिक महासागर में मिलती है। बता दें, लंबाई के मामले में यह दूसरे स्थान पर है, लेकिन जल प्रवाह के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है।

इतनी लंबी नदी पर क्यों नहीं है पुलImage Credit : Canva04 / 07

इतनी लंबी नदी पर क्यों नहीं है पुल

अमेजन नदी पर मुख्यधारा में कोई पुल न होने के कारण नदी की अत्यधिक चौड़ाई, अस्थिर नरम मिट्टी, घने वर्षावन और बाढ़ के दौरान नदी का रास्ता बार-बार बदलना है। बारिश में नदी का पाट 3 मील से बढ़कर 30 मील तक हो जाता है, ऐसे में इंजीनियरिंग बहुत जटिल हो सकती है।

बजट भी है समस्याImage Credit : Canva05 / 07

बजट भी है समस्या

ऐसा नहीं है सरकार बजट नहीं झेल सकती है, लेकिन चुनौती ये है कि यहां आम पुल के बराबर खर्चा नहीं आएगा, और बाढ़ के दौरान नदी की चौड़ाई बढ़ने से बजट 10 गुना से भी ज्यादा जा सकता है। इसलिए यहां नाव और फेरी परिवहन के साधन है।

दुनिया की सबसे शक्तिशाली नदीImage Credit : Canva06 / 07

दुनिया की सबसे शक्तिशाली नदी

अमेजन का प्रवाह इतना अधिक है कि यह कई बड़ी नदियों के संयुक्त जल प्रवाह से भी ज्यादा पानी समुद्र में पहुंचाती है। यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे शक्तिशाली नदी प्रणाली भी कहा जाता है।

अमेजन नदी का उद्गम Image Credit : Canva07 / 07

अमेजन नदी का उद्गम

अमेजन नदी का उद्गम पेरू के एंडीज पर्वतमाला से होता है। यह पूर्व दिशा में बहते हुए घने वर्षावनों से गुजरती है और अंत में ब्राजील के तट पर अटलांटिक महासागर में मिल जाती है। इसका बेसिन, जिसे अमेजन बेसिन कहा जाता है, दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय वर्षावन का घर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!