एजुकेशन

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी है। पहले उम्मीदवार 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

RRB NTPC Recruitment 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें एक और मौका मिला है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2026 थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 नवंबर कर दिया गया है। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 15 नवंबर ही रखी गई है। इस भर्ती के जरिए रेलवे में कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चार तरह के पदों पर होगी भर्ती

RRB NTPC की इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। पदों के हिसाब से वैकेंसी का ब्योरा इस प्रकार है:

पद का नामपदों की संख्या
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क700
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट600
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट200
ट्रेन क्लर्क188
कुल पद1,688

कितनी मिलेगी शुरुआती सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19,900 रुपये से 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा रेलवे के नियमों के मुताबिक महंगाई भत्ता, ट्रैवल अलाउंस और दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

  • जनरल/EWS: जन्म 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2009 के बीच।
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): जन्म 2 जनवरी 1994 से 1 जनवरी 2009 के बीच।
  • SC/ST: जन्म 2 जनवरी 1992 से 1 जनवरी 2009 के बीच।

RRB NTPC 2026 Application Form कैसे भरें

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. NTPC Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

3. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन डिटेल प्राप्त करें।

4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

6. आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

7. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 से पहले फॉर्म और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article