PM Kisan Mobile Number Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए मोबाइल नंबर काफी जरूरी है। इसी नंबर पर योजना से संबंधित जरूरी सूचनाएं और ओटीपी जैसी जानकारी मिलती है। लेकिन कई बार किसानों का पुराना मोबाइल नंबर खो जाता है, बंद हो जाता है या किसी वजह से उन्हें नया नंबर लेना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में किसानों को परेशानी हो सकती है। उन्हें योजना से जुड़े जरूरी अपडेट समय पर नहीं मिल पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान योजना के रिकॉर्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया अपना सकते हैं। पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालू रखना बेहद जरूरी है क्योंकि रजिस्टर्ड नंबर पर ही पैसे आने और पीएम किसान के जरूरी अपडेट्स के मैसेज आते हैं। इसलिए अगर आपका नंबर बंद हो गया है या फिर खो गया है तो आपको इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिलेंगे।
मोबाइल नंबर अपडेट रखने के कुछ फायदे इस प्रकार हैं:
- योजना से जुड़े जरूरी मैसेज प्राप्त होते हैं।
- किस्त और आवेदन से संबंधित सूचनाएं मिल सकती हैं।
- जरूरत पड़ने पर ओटीपी वेरिफिकेशन करने में आसानी होती है।
- ई-केवाईसी और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में मदद मिलती है।
इसलिए अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आप उसे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो समय रहते नया नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी करें। आइए जानते हैं कि नया मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए क्या करना होगा।
कैसे अपडेट करें पीएम किसान का नया मोबाइल नंबर?
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद Farmer Corner सेक्शन को देखें।
- यहां Update Mobile Number का विकल्प चुनें।
- अब मांगी गई जानकारी, जैसे पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरकर सर्च करें।
- आगे बढ़ने के लिए पोर्टल पर दिए गए वेरिफिकेशन के निर्देशों का पालन करें।
- यदि आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी मांगा जाता है, तो उसे दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
- इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- नए नंबर पर ओटीपी आने पर उसे भरकर वेरिफिकेशन करें।
- अब लास्ट स्टेप में आपको सबिट का बटन दबाना होगा जिसके पास नंबर अपडेट का प्रॉसेस पूरा हो जाएगा।
अगर वेबसाइट पर मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प नहीं मिल रहा है या ओटीपी से जुड़ी समस्या आ रही है, तो आप दूसरे तरीकों से भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप:
- अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
- नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
- पीएम किसान के आधिकारिक सहायता माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर अपना आधार कार्ड, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी और नया मोबाइल नंबर साथ रखें। मोबाइल नंबर अपडेट करते समय केवल आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी या आधार से जुड़ी गोपनीय जानकारी न बताएं।
