HBSE Result 2026 Kab Aayega: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र और उनके अभिभावक अब परिणामों की राह देख रहे हैं। बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन अपने अंतिम चरण में है। जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा आने वाले दिनों में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा से पहले हरियाणा बोर्ड द्वारा रिजल्ट के डेट और समय की जानकारी दी जाएगी। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार और बीते सालों के ट्रेंड को देखते हुए हरियाणा बोर्ड (HBSE) 12 से 15 मई के बीच परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक तिथि और समय की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही एक अधिसूचना जारी कर परिणामों को लेकर सटीक जानकारी साझा करेगा।
कैसे चेक करें HBSE 10th 12th Result 2026
स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना है।
स्टेप 2 - होम पेज पर दिए गए 'HBSE 10th Result 2026' और 'HBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर आपको रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
स्टेप 4 - फिर दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा।
स्टेप 6 - छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें। आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
ओरिजिनल मार्कशीट कब और कहां मिलेगी?
परिणाम वाले दिन छात्र वेबसाइट से जो अंक सूची डाउनलोड करेंगे, वह केवल एक अस्थाई कॉपी होगी। छात्रों को उनकी मूल (ओरिजिनल) मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी। बोर्ड द्वारा स्कूलों में मार्कशीट भेजने के बाद छात्र अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर अपनी ओरिजिनल अंक तालिका ले सकते हैं।
10वीं और 12वीं के रिजल्ट की अलग-अलग तारीखें
पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे अलग-अलग दिन जारी करेगा। आमतौर पर 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) का रिजल्ट पहले आता है और उसके कुछ दिनों बाद 10वीं (मैट्रिक) के परिणाम घोषित किए जाते हैं। पिछले साल भी 12वीं का रिजल्ट 13 मई को और 10वीं का रिजल्ट 17 मई को जारी किया गया था, इसलिए इस बार भी इसी तरह के अंतराल की उम्मीद है।
