एजुकेशन

UPSC Admit Card 2026: इस दिन जारी हो सकता है यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड, upsconline.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे हॉल टिकट

UPSC Admit Card 2026: 24 मई को आयोजित होने वाली यूपीएससी सिवल सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Image

UPSC Admit Card 2026

UPSC Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर होना तय है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आवेदन किया है, अब अपने एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आयोग की परंपरा के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 से 15 दिन पहले जारी किए जाते हैं। इस आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि 13 या 14 मई 2026 तक एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

केवल ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

UPSC ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल डिजिटल माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। जैसे ही लिंक सक्रिय होगा, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक या ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट समय से निकाल लें।

दो तरीकों से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दो ऑप्शन दिए हैं। पहला है रजिस्ट्रेशन आईडी के माध्यम से दूसरा रोल नंबर के माध्यम से। उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या यानी रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। इसके अलावा यदि उम्मीदवार को अपना रोल नंबर ज्ञात है, तो वह इसे चुनकर मांगी गई जानकारी दर्ज कर सकता है। इन दोनों ही तरीकों से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा की शिफ्ट और समय

बता दें कि यूपीएससी द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी, जबकि पेपर 2 का आयोजन दोपहर के समय में 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक की जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें अपना UPSC Prelims 2026 हॉल टिकट?

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2 - होम पेज पर उपलब्ध 'e-ADMIT CARD' के लिंक को चुनें।

स्टेप 3 - अब अपनी पसंद के अनुसार 'रजिस्ट्रेशन आईडी' या 'रोल नंबर' के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अगले पेज पर अपना व्यक्तिगत विवरण भरें और सबमिट बटन दबाएं।

स्टेप 5 - स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलते ही उसे सुरक्षित सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक स्पष्ट प्रिंटआउट जरूर लें।

परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ उन्हें एक ओरिजनल फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही सलाह दी जाती है कि परीक्षा के समय से करीब 1 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article