एजुकेशन

CTET September 2026 Notification: CBSE सीटेट परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, ctet.nic.in से करें आवेदन प्रक्रिया पूरी

CTET September 2026 Notification: सीबीएसई द्वारा सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ctet.nic.in से आवेदन कर सकते हैं।

Image

CTET September 2026 Notification

CTET September 2026 Notification Out: अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट देने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सितंबर 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाने की पात्रता हासिल कर पाएंगे। आवेदन की डेट से लेकर अन्य आवश्यक जानकारी इस प्रकार है।

CTET 2026 के आवेदन की समय-सीमा

CTET सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 10 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। फीस भरने की अंतिम तिथि भी 10 जून ही रखी गई है। यदि आवेदन के दौरान कोई गलती हो जाती है, तो बोर्ड 15 जून से 18 जून 2026 के बीच 'सुधार विंडो' (Correction Window) भी उपलब्ध कराएगा।

CTET Important Dates

मुख्य कार्यक्रमडेट
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत11 मई, 2026
आवेदन की आखिरी तारीख10 जून, 2026
सुधार करने की अवधि15 - 18 जून, 2026
परीक्षा का आयोजन6 सितंबर, 2026

परीक्षा का आयोजन और संभावित बदलाव

CBSE ने CTET 2026 की परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने एक विशेष प्रावधान भी रखा है कि यदि आवेदकों की संख्या उम्मीद से अधिक होती है, तो परीक्षा एक दिन पहले यानी 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को भी कराई जा सकती है। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

CTET 2026 एग्जाम पैटर्न

पेपर I: यह उन अभ्यर्थियों के लिए है जो प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक बनना चाहते हैं।

पेपर II: यह उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है।

दोनों पेपर: जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने की योग्यता रखना चाहते हैं, वे दोनों परीक्षाओं में बैठ सकते हैं।

परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE के नियमों के अनुसार, परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि CTET पास करना केवल एक पात्रता मानदंड है, यह सीधे तौर पर रोजगार या नौकरी की गारंटी प्रदान नहीं करता है।

आवेदन कैसे करें और जरूरी निर्देश

इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों ctet.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) को ध्यान से पढ़ना बहुत जरूरी है, ताकि शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तों से जुड़ी कोई चूक न हो। परीक्षा का परिणाम अक्टूबर 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article