एजुकेशन

CM भगवंत मान ने किया पंजाब दा करोड़पति क्विज शो का ऐलान, 15 से 30 साल के युवा कर सकते हैं आवेदन

Punjab Da Crorepati Quiz Show: पंजाब सरकार युवाओं के लिए एक के बाद एक योजनाओं को लॉन्च कर रही है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब दा करोड़पति प्रतियोगिता का ऐलान किया है। यहां 15 से 30 साल तक के युवा प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।

Image

Punjab Da Crorepati Quiz Show: पंजाब दा करोड़पति क्विज शो का ऐलान

Punjab Da Crorepati Quiz Show: पंजाब सरकार ने युवाओं को एक बड़ा तोहफा (Punjab Da Crorepati Quiz Show) दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को अपनी जानकारी और प्रतिभा दिखाने का (Punjab Da Crorepati Quiz Show) मौका मिलेगा। इसमें जीतने वाले प्रतिभागी को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 15 से 30 साल तक की उम्र के युवा हिस्सा ( ले सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भाषा और विरासत से जोड़ना है।

Punjab Da Crorepati Quiz Show: इस विषय से सवाल पूछे जाएंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। यानी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को राज्य की संस्कृति, परंपराओं, इतिहास और पहचान से संबंधित अपनी जानकारी का प्रदर्शन करना होगा। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी जड़ों और अपनी मातृभूमि के बारे में अधिक जानने का अवसर मिलेगा।

क्या है इस प्रतियोगिता का उद्देश्य

बता दें इस प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण उद्देश्य नई पीढ़ी को पंजाब की समृद्ध विरासत से परिचित कराना है। आज के समय में युवा पढ़ाई और करियर की तैयारी में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिताओं के जरिए उन्हें अपने राज्य के इतिहास, भाषा और सांस्कृतिक पहचान के बारे में जानने का अवसर मिल सकता है। इस क्विज के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन की तारीख, रजिस्ट्रेशन का तरीका, चयन प्रक्रिया और आयोजन से जुड़ी जानकारी आपको उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article