BSEB Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2025 Released: बीएसईबी 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2025) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समित ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar Board 12th Dummy Admit Card) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपने स्कूल का कोड और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। ट्वीट में कहा गया है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट पर दिनांक 28.11.2025 से 04.12.2025 तक अपलोड रहेगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सेकेंड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BSEB Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउलोड करें सेकेंड डमी एडमिट कार्ड
- सबसे पहले exam.biharboardonline.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th 12th Second Dummy Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यदि आपके डमी एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल कोड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।
Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2025: इसके बाद नहीं मिलेगा सुधार का मौका
जारी नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया गया है कि उक्त निदेश/ प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किए जाने अथवा निर्धारित अवधि तक विद्यालय के प्रधान का अधियाचित प्रतिवेदन समिति को प्राप्त नहीं होने के कारण यदि किसी विद्यार्थी के डमी एडमिट कार्ड में श्रुटि रह जाएगी अथवा पाई जीएगी तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यार्थी व अध्यापक के साथ विद्यालय के प्राधानाचार्य की होगी।
