UP PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद करीब आ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप 'बी' और 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा के लिए उम्मीदवार मंगलवार, 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो वह समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें। अभी भी उनके पास कुछ घंटों का समय बाकी है। आवेदन करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।
UP PET 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 1 सितंबर 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 1 सितंबर 2026 |
| आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि | 8 सितंबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -SSC GD Constable Result 2026: क्या इसी सप्ताह जारी हो सकता है एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, यहां कर पाएंगे चेक
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इनके बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती है।
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- आरक्षण/जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
नोट - ऊपर दिए गए दस्तावेजों की तय साइज और फॉर्मेट (JPG/JPEG) में स्कैन की गई कॉपी अपलोड करनी होगी।
यूपी पीईटी 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1 - उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर 'Applicant Segment' में जाकर 'Candidate Registration' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - बुनियादी पर्सन जानकारी के साथ मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 8 - अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट भी लें।
कौन कर सकता है यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन
- यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ सालों की छूट दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG Counselling 2026: राऊंड-1 की सीट रिजाइन करने का मौका, FREEZE और FLOAT उम्मीदवारों के लिए MCC का नया नोटिस
क्या है आवेदन शुल्क
यूपी पीईटी परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 185 रुपये है। जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 95 रुपये हैं और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। उम्मीदवार यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
