एजुकेशन

CBSE 12 Supplementary 2026: आज से शुरू हुई री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया, जानें आवेदन का तरीका और जरूरी नियम

CBSE 12 Supplementary 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने के बाद असंतुष्ट छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आंसर कॉपी की स्कैन कॉपी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

Image

CBSE 12 Supplementary 2026 (Photo - AI)

CBSE 12 Supplementary 2026: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के नतीजों से असंतुष्ट छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद अपने प्राप्त अंकों से खुश नहीं हैं या उन्हें लगता है कि उनके उत्तरों का सही मूल्यांकन नहीं हुआ है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है, जो कुछ अंकों के कारण पीछे रह गए थे। सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए आवेदन कैसे करें और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है आदि की जानकारी स्टोरी में नीचे विस्तार में दी गई है।

तीन चरणों में पूरी होती है री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया

सीबीएसई की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को मुख्य रूप से तीन अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाता है। जो इस प्रकार है -

अंकों का वेरिफिकेशन: पहले चरण में छात्रों को अपने अंकों की पुनः गणना के लिए आवेदन करना होता है। इसमें केवल यह जांचा जाता है कि सभी प्रश्नों के उत्तरों का मूल्यांकन हुआ है या नहीं और योग सही है या नहीं।

आंसर की की फोटोकॉपी: जो छात्र सत्यापन के बाद भी असंतुष्ट रहते हैं, वे अपनी मूल्यांकित आंसर कॉपी की स्कैन की गई कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

री-इवैल्यूएशन: आंसर कॉपी देखने के बाद यदि छात्र को किसी विशिष्ट प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो वे केवल उसी प्रश्न के पुनर्मूल्यांकन के लिए चुनौती दे सकते हैं।

सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की डेट

आंसर कॉपी के स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की डेट31 अगस्त से 1 सितंबर 2026
स्कैन कॉपी की फीस100 रुपये प्रति विषय
अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की डेट7 और 8 सितंबर 2026
वेरिफिकेशन फीस100 रुपये प्रति आंसर कॉपी
री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन7 और 8 सितंबर 2026
री-इवैल्यूएशन फीस100 रुपये प्रति प्रश्न

उम्मीदवारों को बता दें कि री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की समय-सीमा बहुत सीमित है। इसलिए अंतिम समय के इंतजार के बिना समय रहते फॉर्म भरें। साथ ही आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि री-इवैल्यूएशन के दौरान अंक बढ़ने के साथ घट भी सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Apply for Verification / Revaluation 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अब स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करें और फीस का भुगतान करें।

उम्मीदवारों को बता दें कि स्कैन कॉपी प्राप्त करने बाद वह ऊपर दिए गए सेम स्टेप को फॉलो कर अंक वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article