Monthly Horoscope September 2026 : सितंबर 2026 का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। महीने की शुरुआत में सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ में, शनि मीन में, मंगल मिथुन में, गुरु कर्क में और शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। भाद्रपद माह चल रहा है, इसलिए इस पूरे महीने धार्मिक गतिविधियों का भी विशेष महत्व रहेगा। महीने में कई ग्रहों की राशि और नक्षत्र स्थिति बदलने वाली है, जिसका सीधा असर नौकरी, बिजनेस, धन, शिक्षा, प्रेम, परिवार और यात्रा से जुड़े मामलों पर दिखाई देगा।
इस महीने 17 सितंबर के बाद सूर्य बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। इसके बाद कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। गुरु कर्क राशि में रहकर परिवार, शिक्षा और आर्थिक मामलों को प्रभावित करेंगे, जबकि शनि मीन राशि में रहकर लंबे समय की मेहनत और जिम्मेदारियों पर जोर देंगे। शुक्र की स्थिति भी कारोबार और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूरे महीने मंगल की स्थिति काम और निर्णय लेने की गति बढ़ाएगी, लेकिन कुछ राशियों को जल्दबाजी और विवाद से बचना होगा।
सितंबर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करें। रुद्राभिषेक की शुभ तिथियों पर भगवान शिव का जल, गंगाजल और इत्र से अभिषेक करें। शिवपुराण और दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शाम के समय बटुक भैरव की उपासना करें और शंकराचार्य जी द्वारा रचित बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नाम का जाप और सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। मनोकामना पूर्ति के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 पाठ किया जा सकता है।
बुधवार को सात अन्न का दान करें। प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक करें और पार्थिव शिवलिंग की पूजा करें। सप्ताह में एक दिन व्रत रखें और प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीपदान करें। श्रीरामचरितमानस का पाठ कराएं। दान-पुण्य और तीर्थ का क्रम बनाए रखें। 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन पर्व रहेगा। अब जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए सितंबर 2026 का महीना कैसा रहेगा।
मेष राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना घर-परिवार, बिजनेस और नौकरी के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु का चतुर्थ भाव में होना परिवार और घरेलू सुख के लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। लंबे समय से घर, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो उसमें प्रगति दिखाई दे सकती है।
पंचम भाव में बुध और सूर्य की स्थिति बिजनेस में लाभ के अवसर बढ़ा सकती है। जिन लोगों का काम क्रिएटिविटी, शिक्षा, मीडिया या संचार से जुड़ा है, उन्हें इस महीने अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस आइडिया पर काम शुरू हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में शनि और केतु का प्रभाव लाभ दे सकता है, लेकिन साझेदारी में शर्तों को स्पष्ट रखना जरूरी होगा। 17 सितंबर के बाद सूर्य छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इस समय आंखों से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधानी रखें। नौकरी में भी 17 सितंबर के बाद पद परिवर्तन की संभावना बन रही है। जो लोग नई पोस्ट या जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है। 20 से 25 सितंबर के बीच धार्मिक यात्रा के संयोग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। लव लाइफ पूरे महीने अच्छी रहेगी। रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
इस माह का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर आर्थिक और करियर दोनों दृष्टि से शानदार रह सकता है। गुरु तृतीय भाव में रहकर आपके प्रयासों को मजबूत करेंगे और इन्हीं प्रयासों से आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। नौकरी और बिजनेस में अपनी मेहनत से परिणाम हासिल करने का समय है।
सूर्य और बुध चतुर्थ भाव में हैं, जिससे परिवार और घर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 17 सितंबर के बाद सूर्य पंचम भाव में आकर शिक्षा, संतान, क्रिएटिव काम और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे। इस बदलाव के बाद कई रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं।
शनि एकादश भाव में हैं, इसलिए नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता के मजबूत संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। गुरु और शुक्र का प्रभाव आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। 7 से 12 सितंबर के बीच धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्तता रह सकती है। 11 से 17 सितंबर के बीच धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है। 17 से 24 सितंबर तक वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। लापरवाही नुकसान दे सकती है। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। परिवार और पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
इस माह का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और रुद्राभिषेक करें। अपराजिता और पीपल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 80%
मिथुन राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर लेकर आएगा। सूर्य और बुध तृतीय भाव से रहकर परिवार और आय के लिए नए रास्ते खोलेंगे। कम्युनिकेशन, लेखन, मीडिया और अपने प्रयास से जुड़े कामों में फायदा मिलेगा। मंगल भी इसी क्षेत्र को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे काम की गति तेज रहेगी।
बुध और शुक्र आर्थिक दृष्टि से शुभ फल दे रहे हैं। वाणी से सफलता मिलेगी और आपकी बातचीत कई कामों को आगे बढ़ा सकती है। किसी नए क्लाइंट या कारोबारी संपर्क से फायदा हो सकता है। 20 सितंबर के बाद नए बिजनेस की दिशा में आगे बढ़ने के संकेत हैं।
17 सितंबर के बाद सूर्य चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे। घर-परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सक्रिय होंगे। गुरु छात्रों के लिए अनुकूल स्थिति बनाए हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिलेगा। 12 से 16 सितंबर के बीच यात्रा संबंधी कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी परेशानी दे सकती है। महीने के दूसरे हिस्से में बिजनेस में नई शुरुआत का अवसर मिलेगा।
इस माह का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना परिवार, धन और करियर में बदलाव लेकर आएगा। गुरु आपकी राशि में मौजूद हैं और इससे कई मामलों में संरक्षण और सहयोग मिलता रहेगा। 1 से 16 सितंबर के बीच सूर्य और बुध द्वितीय भाव में रहकर धन और पारिवारिक मामलों को सक्रिय करेंगे।
चंद्रमा जब भी कर्क राशि में आएंगे, बिजनेस में प्रगति के अवसर बढ़ेंगे। काम में नई गति आएगी और ग्राहक या पुराने संपर्क मददगार साबित हो सकते हैं। 17 सितंबर के बाद सूर्य तृतीय भाव में पहुंचकर नौकरी बदलने या कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार दे सकते हैं। 20 से 25 सितंबर के बीच धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। शनि नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे और लंबी अवधि की योजनाओं में मदद करेंगे। 12 से 18 सितंबर के बीच लव लाइफ को लेकर सुंदर यात्रा का योग बन रहा है। पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।
इस माह का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। मंगल से जुड़ी वस्तुओं, जैसे लाल वस्त्र और मसूर की दाल का दान करें। शिव मंदिर में बेल और पीपल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मिश्रित लेकिन महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु द्वादश भाव में रहकर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों पर खर्च करा सकते हैं। सूर्य आपकी राशि में मौजूद हैं और 17 सितंबर के बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। इस बदलाव के बाद ध्यान धन और पारिवारिक मामलों पर बढ़ेगा।
शनि अष्टम भाव से स्वास्थ्य को लेकर सावधानी की जरूरत दिखा रहे हैं, लेकिन मंगल एकादश भाव में रहकर नौकरी और बिजनेस में प्रगति का रास्ता खोलेंगे। नए बिजनेस डील के संकेत हैं। शुक्र द्वितीय भाव में रहकर कारोबार और धन के मामले में फायदा देंगे।
18 सितंबर के बाद सूर्य और गुरु का प्रभाव नौकरी में नई पोस्ट या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। परिवार के साथ यात्रा की कोई योजना है तो उसे टालना ठीक नहीं रहेगा। यात्रा परिवार के रिश्तों को बेहतर करने का काम करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस में पुराने संपर्क काम आएंगे।
इस माह का उपाय: बंगलामुखी मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नौकरी और बिजनेस दोनों में कई अवसर लेकर आएगा। सूर्य और बुध द्वादश भाव में रहकर बिजनेस से जुड़े रुके हुए कामों में फायदा देंगे। विदेश, ऑनलाइन काम और दूर स्थान से जुड़े मामलों में भी प्रगति हो सकती है।
कर्क राशि के गुरु और कन्या राशि के शुक्र 16 सितंबर तक आर्थिक दृष्टि से शुभ फल देंगे। बैंकिंग और मीडिया में नौकरी करने वालों के लिए यह महीना लाभकारी है। शनि मीन में रहकर जॉब परिवर्तन में सफलता दिला सकते हैं। अगर लंबे समय से नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस महीने कोशिश तेज करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। 21 से 26 सितंबर के बीच वाणी पर संयम रखें। आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। बिजनेस में किसी क्लाइंट या पार्टनर के साथ संवाद बिगड़ने से बचें। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। इस महीने अपने काम में अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है।
इस माह का उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए सितंबर करियर और राजनीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य एकादश भाव में और गुरु दशम भाव में हैं। बुध भी कर्मक्षेत्र को सहयोग दे रहे हैं। इससे नौकरी में प्रगति, पद में सुधार और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। 17 से 22 सितंबर के बीच नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है या जिम्मेदारी अचानक बढ़ सकती है। इस समय धैर्य से काम करें। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए 18 से 25 सितंबर का समय विशेष रूप से अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या नया अवसर मिल सकता है।
शुक्र कन्या राशि में रहने के कारण खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। महीने के अंतिम हिस्से में आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। 24 से 28 सितंबर के बीच तनाव से बचें और काम के बीच पर्याप्त आराम लें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपकी प्रगति का बड़ा कारण बन सकता है। पारिवारिक और सामाजिक संपर्कों से भी फायदा मिलेगा।
इस माह का उपाय: शिव उपासना करें और शनिवार को तिल का दान करें। शमी का वृक्ष लगाएं।
शुभ रंग: सफेद, हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का महीना करियर और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में सूर्य कर्म भाव में रहेंगे, जिससे नौकरी और प्रोफेशन में पहचान बढ़ेगी। 17 सितंबर के बाद सूर्य एकादश भाव में पहुंचकर बिजनेस और आय के मामलों में लाभ देंगे।
शुक्र आर्थिक मामलों के लिए लाभकारी रहेंगे। गुरु परिवार, करियर और धार्मिक कामों में प्रगति देंगे। शिक्षा के लिए भी गुरु की स्थिति अच्छी है। छात्र अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।
18 से 26 सितंबर के बीच नौकरी के लिए सफलता का समय रहेगा। इंटरव्यू, प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के मामलों में फायदा मिल सकता है। मंगल बिजनेस और ऑफिस में सकारात्मक माहौल बनाएंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और टीम के साथ काम करना आसान रहेगा।
इस माह का उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए सितंबर का महीना भाग्य और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। सूर्य भाग्य भाव में रहकर मानसिक और आर्थिक स्तर पर बेहतर परिणाम देंगे। गुरु अष्टम भाव में हैं और इनकी स्थिति आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव करा सकती है। 17 सितंबर के बाद सूर्य दशम भाव में प्रवेश करेंगे। इसके बाद नौकरी बदलने का विचार मजबूत हो सकता है। नई पोस्ट या नया काम सामने आ सकता है। बुध आय के क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। गुरु और बुध निवेश से जुड़े फैसलों को सक्रिय करेंगे।
शिक्षा और करियर को लेकर सुखद समाचार मिल सकता है। शुक्र कर्म भाव में हैं, इसलिए प्रोफेशनल क्षेत्र में संपर्क और अवसर बढ़ेंगे। 19 से 27 सितंबर के बीच व्यवसाय में नया अनुबंध मिलने से उन्नति के संकेत हैं। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। केतु मानसिक तनाव दे सकते हैं, इसलिए एक ही बात को लेकर लगातार सोचते रहने से बचें। महीने के अंतिम सप्ताह में धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।
इस माह का उपाय: बंगलामुखी माता की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए सितंबर आर्थिक प्रगति और करियर में अवसर लेकर आएगा। राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में रहकर प्रयासों को मजबूत करेंगे। नौकरी और बिजनेस में मेहनत का परिणाम मिलेगा। 17 सितंबर के बाद गुरु और सूर्य का प्रभाव धार्मिक काम और परिवार के लिए शुभ रहेगा। गुरु और बुध स्वास्थ्य को भी बेहतर रखने में मदद करेंगे। मंगल छठे भाव में हैं, इसलिए प्रतियोगिता और विरोधियों के मामले में आप आगे रह सकते हैं।
12 से 16 सितंबर के बीच वाहन प्रयोग करते समय विशेष सावधानी रखें। शिक्षा में प्रोग्रेस होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। नौकरी बदलने को लेकर इस महीने किसी निर्णय में असमंजस रहेगा, इसलिए जल्दबाजी से फैसला न लें। रियल एस्टेट और फाइनेंस फील्ड से जुड़े लोगों के लिए महीना अच्छा रहेगा। 12 से 16 सितंबर के बीच विवादों से बचें।
इस माह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना बिजनेस और धार्मिक यात्रा के मामलों में महत्वपूर्ण रहेगा। 17 सितंबर के बाद सूर्य अष्टम भाव में जाकर कई पुराने मामलों का समाधान करा सकते हैं। शनि आपकी राशि के दूसरे भाव से मिश्रित परिणाम दे रहे हैं। गुरु कर्क राशि में रहकर धार्मिक यात्रा के अवसर दे सकते हैं। 7 से 11 सितंबर के बीच नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। इस दौरान काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। बिजनेस में नए कार्य शुरू होंगे और शुक्र-बुध का प्रभाव कारोबारी मामलों में फायदा देगा। आत्मबल बढ़ेगा। परिवार के साथ शुभ यात्रा की संभावना है। 16 सितंबर के बाद प्रेम जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से सहायता भी मिलेगी।
इस माह का उपाय: शिव उपासना करें और लाल फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का सितंबर 2026 का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नौकरी, शिक्षा और बिजनेस के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। 16 सितंबर तक सूर्य छठे भाव में रहकर प्रतियोगिता और रोगों पर विजय के संकेत देंगे। पंचम भाव में गुरु छात्रों के लिए बहुत अच्छा प्रभाव बना रहे हैं। टीचिंग, मीडिया, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए यह महीना उन्नति वाला है। शुक्र आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। 10 से 19 सितंबर के बीच बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा काम सामने आ सकता है और उसमें सफलता की संभावना रहेगी। 18 सितंबर के बाद धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्तता रहेगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी। 21 से 29 सितंबर के बीच यात्रा का संयोग बनेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। करियर को लेकर यह महीना धीरे-धीरे मजबूत होता जाएगा। शुरुआत में मेहनत ज्यादा रहेगी लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में परिणाम बेहतर मिलने लगेंगे।
इस माह का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
सितंबर 2026 का महीना राशियों के लिए सबसे अच्छा रहेगा महीना
सितंबर 2026 के पूरे ग्रह प्रभाव को देखें तो वृषभ, वृश्चिक, मकर और तुला राशि वालों के लिए महीना अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत दिखाई देता है। वृषभ राशि को 80 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा भाग्य का समर्थन मिल रहा है। गुरु, शनि और सूर्य की स्थिति नौकरी और बिजनेस दोनों में प्रगति दे सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक लाभ के रास्ते मजबूत होंगे। 17 सितंबर के बाद सूर्य का लाभ भाव में जाना खास फायदा दे सकता है। मकर राशि वालों को नौकरी, बिजनेस, रियल एस्टेट और फाइनेंस क्षेत्र में लाभ मिलेगा। तुला राशि वालों को करियर, राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मेष और सिंह राशि वालों के लिए भी सितंबर अवसर देने वाला रहेगा, जबकि मिथुन और कर्क राशि वालों को काम और आर्थिक मामलों में नई दिशा मिलेगी। कन्या और मीन राशि वालों को करियर के साथ अपनी सेहत और वाणी पर भी ध्यान देना होगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
