SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कट-ऑफ और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आयोग लिखित परीक्षा के साथ-साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थी अगले चरण के लिए अपनी स्थिति साफ कर सकेंगे।
परीक्षा के बाद अगला चरण
लिखित परीक्षा में सफल हुए होने वाले उम्मीदवारों सिलेक्शन प्रोसेस के अलगे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे। इसमें सफलता प्राप्त होने के बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG Counselling 2026: राऊंड-1 की सीट रिजाइन करने का मौका, FREEZE और FLOAT उम्मीदवारों के लिए MCC का नया नोटिस
आसान स्टेप में कैसे करें रिजल्ट चेक
एक बार परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं -
स्टेप 1 - आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Result' या 'SSC GD Constable Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - परिणाम की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 4 - शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।
स्टेप 5 - भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE 12 Supplementary 2026: आज से शुरू हुई री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया, जानें आवेदन का तरीका और जरूरी नियम
अगले चरणों क तैयारी
परिणाम जारी होने के बाद शारीरिक परीक्षण (PET/PST) के लिए बहुत कम समय मिलता है। इसलिए, जिन अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों के आधार पर बेहतर अंक आने की उम्मीद है, वे अभी से दौड़ और फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दें। इतना ही नहीं, अगले चरणों के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भी पहले से तैयार रहे हैं और जाति प्रमाण पत्र आदि की वैधता चेक करें और अन्य दस्तावेज को पहले से तैयार रखें।
