देश

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में कराए गए भर्ती; जानें ताजा अपडेट

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह गंभीर वायरल संक्रमण और तेज डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं।

Image

अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया (फाइल फोटो)

जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया है। वह गंभीर वायरल संक्रमण और तेज डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं, उन्हें ICU में रखा गया है।अन्ना हजारे को गंभीर वायरल इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन बताया गया है जिसके इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। बता दें कि बीमारी की वजह से अन्ना हजारे काफी कमजोर हो गए हैं।

महाराष्ट्र में उनके गांव रालेगण सिद्धि के पास एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।गंभीर वायरल इन्फेक्शन और शरीर में पानी की भारी कमी (डीहाइड्रेशन) होने के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया।

अन्ना हजारे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे

उन्हें एक्यूट वायरल इन्फेक्शन बताया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, बता दें कि अन्ना हजारे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। और अब ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अभी उनकी सेहत की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जिसके बाद आगे के इलाज के बारे में तय किया जाएगा। हजारे को बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में निगरानी में रखा गया है। उनकी सेहत के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

डॉक्टर उनकी हालत की बारीकी से जांच कर रहे हैं

अभी वे बॉम्बे हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और डॉ. गौतम भंसाली उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर उनकी हालत की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जांच के आधार पर आगे के इलाज का फैसला करेंगे। ICU में उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

CJP के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया

89 साल के इस एक्टिविस्ट ने डेढ़ दशक पहले अपने देशव्यापी 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' (IAC) आंदोलन और भूख हड़ताल से भारत के सामाजिक-राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी थी। हाल ही में, उन्होंने NEET पेपर लीक को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। हजारे ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस हिंसा की निंदा की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article