BPSC TRE 4 Registration Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पटना द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग में चौथे चरण की स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत स्कूल टीचर के कुल 32,388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली थी। बता दें कि इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 1 सितंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। लेकिन अभी तक नहीं डेट की जानकारी नहीं जारी की गई है। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि आवेदन से जुड़ी नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -NEET UG Counselling 2026: राऊंड-1 की सीट रिजाइन करने का मौका, FREEZE और FLOAT उम्मीदवारों के लिए MCC का नया नोटिस
भर्ती सूचना का संक्षिप्त विवरण
| परीक्षा का नाम | विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 |
| कुल पदों की संख्या | बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत 32,388 रिक्त पद |
| प्रस्तावित आवेदन तिथि | 01 सितंबर 2026 (जिसमें बदलाव किया गया है) |
| वर्तमान स्थिति | नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG के बाद जयपुर केंद्र पर AIIMS CRE 5 री-एग्जाम का सर्वर ठप, नाराज अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
भर्ती के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। आवेदन की नई समय-सारणी की सही और प्रामाणिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट्स देखते रहें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उड़ने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें।
