एजुकेशन

NEET UG Counselling 2026: राऊंड-1 की सीट रिजाइन करने का मौका, FREEZE और FLOAT उम्मीदवारों के लिए MCC का नया नोटिस

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान फ्लोट और फ्रीज का ऑप्शन चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए एक नोटिस जारी किया है।

Image

NEET UG Counselling 2026 (Photo - AI)

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राऊंड-1 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए सीट विड्रॉल से जुड़े दो महत्वपूर्ण नोटिस जारी किए हैं। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों को दी गई है जिन्होंने राऊंड-1 में अलॉट हुई सीट को स्वीकार किया था, लेकिन अब वे अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं। चाहे उम्मीदवार ने सीट को 'FREEZE' किया हो या 'FLOAT' ऑप्शन चुना हो, दोनों ही श्रेणियों के छात्रों के लिए MCC ने विड्रॉल देने की समय-सीमा और इसके संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश तय कर दिए हैं। बता दें कि तय समय के भीतर प्रक्रिया पूरी करने पर उम्मीदवारों की सिक्योरिटी फीस जब्त नहीं होगी।

FREEZE और FLOAT उम्मीदवारों के लिए समय-सीमा

MCC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीट छोड़ने का समय दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग शुरू हो रहा है।

FREEZE श्रेणी के उम्मीदवार: ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने राऊंड-1 में अलॉटेड कॉलेज ज्वाइन कर अपनी सीट फ्रीज की थी, वे 31 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक विड्रॉल कर सकते हैं।

FLOAT श्रेणी के उम्मीदवार: जिन अभ्यर्थियों ने राऊंड-1 की सीट स्वीकार कर 'फ्लोट' विकल्प चुना था, वे 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे से 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक विड्रॉल जमा कर सकते हैं।

सीट इस्तीफे के लिए जरूरी दिशानिर्देश

फिजिकल रिपोर्टिंग: फ्रीज ऑप्शन चुनने वाले छात्रों को विड्रॉल देने के लिए अपने आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। जबकि फ्लोट ऑप्शन वाले छात्रों को अपने MCC पोर्टल अकाउंट में लॉगिन करके ऑनलाइन 'Seat Withdrawal Slip' जनरेट करनी होगी। आवंटित संस्थान के नोडल अधिकारी के माध्यम से MCC पोर्टल द्वारा ऑनलाइन रेजिग्नेशन लेटर या विड्रॉल स्लिप जारी होना अनिवार्य है। इसके बिना इस्तीफा अमान्य (Null & Void) माना जाएगा। निर्धारित समय सीमा (2 सितंबर दोपहर 1:00 बजे तक) के भीतर इस्तीफा देने पर उम्मीदवारों की सिक्योरिटी राशि (Security Deposit) जब्त नहीं की जाएगी।

सभी संबंधित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें और सोशल मीडिया पर भरोसा करने के बजाए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस पर नजर रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article