शहर

Mumbai News: नवी मुंबई में एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ का बड़ा खेल बेनकाब, 75 लाख के खाद्य स्टॉक पर FDA और क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन

Navi Mumbai Expiry Date Tempering News: नवी मुंबई के तुर्भे में खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग में तारीखों से कथित छेड़छाड़ के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। FDA और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में करीब 75 लाख रुपये का खाद्य स्टॉक जब्त किया गया है। जांच में उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदलने के साथ लेबल से भी छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है।

Image

कई ब्रांडों से जुड़े खाद्य उत्पाद बरामद किए गए

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Navi Mumbai Expiry Date Tempering News: नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर निर्माण और एक्सपायरी तारीखों में कथित तौर पर हेरफेर किए जाने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA), ठाणे और नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपये मूल्य का खाद्य स्टॉक जब्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई 24 से 29 अगस्त 2026 के बीच तुर्भे के TTC इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मे. साधना एंटरप्राइजेज में की गई। जांच के दौरान कथित रूप से ऐसे खाद्य उत्पाद मिले, जिनकी मूल पैकेजिंग पर दर्ज Manufacturing Date और Expiry/Use By Date को हटाकर उनकी जगह नई तारीखें प्रिंट की जा रही थीं।

कई ब्रांडों से जुड़े खाद्य उत्पाद बरामद किए गए

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ उत्पादों पर मूल Ingredients और Nutritional Information को ढकने के लिए नए स्टिकर लगाए गए थे। आशंका है कि तारीख और लेबल में बदलाव के बाद इन उत्पादों को दोबारा बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाता था। कार्रवाई के दौरान Lay's, Kurkure, Bingo, Fun Flips, Maggi, Rasoi, Knorr, Hellmann's, Thums Up और Limca समेत कई ब्रांडों से जुड़े खाद्य उत्पाद बरामद किए गए।

कुल 4,942 कार्टन जब्त

अधिकारियों ने कुल 4,942 कार्टन अपने कब्जे में लिए, जिनकी अनुमानित कीमत 75,21,269 रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थ और करीब 30,600 रुपये मूल्य का एक्सपायरी स्टॉक भी जब्त किया गया। जांच के दौरान तीन अन्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए, क्योंकि वहां आवश्यक FSSAI लाइसेंस और खरीद संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।

मे. साधना एंटरप्राइजेज का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

मामले में तुर्भे पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 457/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। संबंधित प्रतिष्ठानों और निर्यातक कंपनियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। कार्रवाई के बाद मे. साधना एंटरप्राइजेज का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article